Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

250 से ज्यादा वाहन चोरी करने वाला गिरोह दबोचा

  • एनसीआर व उत्तराखंड से जुड़े है वाहन चोर गिरोह के तार
  • पुलिस ने 11 बाइक समेत एक स्कूटी की बरामद

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सोतीगंज बाजार बंद होने के बाद भी वाहन चोरी में कोई कमी नहीं आ रही है। हालांकि वाहन चोरों ने अब वाहनों को कटवाने की बजाय उन्हें आम लोगों को सस्ते दामों में बेचना शुरू कर दिया है। ऐसे ही एक गिरोह के छह सदस्यों को परीक्षितगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह गिरोह अब तक करीब 250 वाहन चोरी कर चुका है। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि यह गैंग पिछले तीन साल में मेरठ, बागपत, नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली और उत्तराखंड में दो पहिया वाहनों की चोरी करता था। पुलिस ने इनके पास से 11 बाइक और एक स्कूटी बरामद की है।

29 2

पुलिस लाइन स्थित सभागार में प्रेसवार्ता करते हुए एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि गिरोह का सरगना हस्तिनापुर निवासी संदीप पुत्र ऋषिपाल जाटव है। संदीप अपने साथियों के साथ लंबे समय से दो पहिया वाहनों की चोरी कर रहा था। पहले इस गैंग ने कुछ वाहन सोतीगंज के कबाड़ियों को भी बेचे है। अब यह अलग-अलग जिलों में चोरी के वाहन बेच रहे थे। बाइक चोरी करने के बाद यह चार से पांच हजार रुपये में बेच देते थे।

इसके बाद पैसों का बंटवारा कर मौज मस्ती और पार्टी कर सारा पैसा उड़ा देते थे। उन्होंने बताया कि जो वाहन इन लोगों से बरामद हुए है, यह सभी अलग जिलों और राज्यों से चोरी किए हुए है। संबंधित जिलों की पुलिस से इनका विवरण मांगा गया है और कुछ बाइकें कनेक्ट भी हो गई है। अभी इस गैंग के कुछ लोग फरार है, जिनकी तलाश की जा रही है।

ये पकड़े गए वाहन चोर

  1. संदीप पुत्र ऋषिपाल जाटव निवासी रठौड़ा खुर्द थाना हस्तिनापुर मेरठ।
  2. राम पुत्र सुगन सिंह निवासी ग्राम नंगली गजरौली थाना हस्तिनापुर जिला मेरठ।
  3. रिंकू पुत्र जयप्रकाश जाटव निवासी ग्राम रुस्तमपुर भीमकुंड थाना हस्तिनापुर।
  4. सोनू पुत्र बिजेंद्र निवासी ग्राम रठौड़ा खुर्द थाना हस्तिनापुर।
  5. गुड्डू चौहान पुत्र चेतराम सिंह निवासी ग्राम लालपुर रडहवा थाना रामराज जिला मुजफ्फरनगर।
  6. शुभम पुत्र राज किशोर धोबी निवासी कुड़ी भगवानपुर जिला लक्सर हरिद्वार उत्तराखंड।

छत्तीसगढ़ से चोरी हुई कार समेत तीन आरोपी दबोचे

मेरठ: छत्तीसगढ़ से चोरी हुई कार को नौचंदी पुलिस ने बरामद करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तीनों आरोपियों के पास से कार की फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद की है। पुलिस ने पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

नौचंदी इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार की रात में पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि तीन युवक चोरी की कार को लेकर फूलबाग कॉलोनी की ओर जा रहे है। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम वाहन चोरों की गिरफ्तारी के लिए जुट गई और लोकप्रिय रोड से फूलबाग कॉलोनी की ओर जाने वाले नाले के पास से आई-20 कार सवार तीन युवकों को गिरफ्तार किया। जिन्होंने पूछताछ करने पर कार को छत्तीसगढ़ से चोरी करना कबूल किया है।

वहीं, पूछताछ में पकड़े गए तीनों आरोपियों ने अपने नाम संदीप पुत्र रमेश निवासी फफूंडा, हरीश पुत्र राकेश निवासी आर्यनगर थाना सिविल लाइन और खुशीराम पुत्र झंडू सिंह निवासी जिला मुरादाबाद की तहसील चंदौसी गांव बरोना, हाल पता मोहनपुरी थाना सिविल लाइन बताया। पुलिस के सख्ती से पूछताछ करने पर पकड़े गए तीनों आरोपियों ने बताया कि उन्होंने यह कार छत्तीसगढ़ के जिला दुर्ग से चोरी की है।

इसके बाद कार की पहचान छुपाने को इसका चेसिस नंबर खुरच दिया था और ओएलएक्स साइट पर इसी तरह की कार को देखकर उसकी नंबर प्लेट बनवाकर लगा दी थी। वह लोग अब इस कार को बेचने की फिराक में लगे हुए थे। पुलिस ने पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया है।

सोतीगंज में छतों पर चल रहा वाहनों का कटान, ड्रोन से की जा रही निगरानी

मेरठ: सोतीगंज में कबाड़ियों पर शिकंजा कसने के बाद अब उन पर ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है। पुलिस को सूचना मिली कि सोतीगंज में कबाड़ी छतों पर वाहनों का कटान कर रहे है। हालांकि उनकी छतों पर वाहनों के कुछ पार्ट्स भी रखे हुए है। जिसके बाद सदर बाजार पुलिस ने एक्सपर्ट को बुलाया और ड्रोन से निगरानी की गई। पुलिस कुछ महत्वपूर्ण जानकारी हाथ नहीं लगी है।

वहीं, इंस्पेक्टर का कहना है कि समय-समय पर निगरानी की जाती रहेगी। जो भी इस काम में लिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। एसएसपी प्रभाकर चौधरी की सख्ती के बाद सोतीगंज के कबाड़ियों के गोदाम तो बंद हो गए है, लेकिन अब पुलिस को सूचना मिल रही है कि छतों पर वाहनों का अवैध रूप से कटान किया जा रहा है। जिसके चलते एसएसपी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।

जिसके बाद सदर पुलिस और पुलिस लाइन की स्पेशल टीम सोतीगंज पहुंची और यहां पर उडाया गया। इस दौरान कबाड़ियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पूरे सोतीगंज में ड्रोन के जरिए निगरानी रखी गई। पुलिस का कहना है कि लगातार इस तरह से ड्रोन से निगरानी की जाती रहेगी। इंस्पेक्टर सदर बाजार देव सिंह रावत का कहना है कि निगरानी ड्रोन के जरिए की जा रही है। जिसके बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पहली बार पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर वाहन चोर

देहली गेट पुलिस ने एक ऐसे शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है जो इससे पहले कभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है। पुलिस अब उसके साथियों की तलाश में जुटी हुई है। हालांकि इससे पहले पुलिस ने चोरी की स्कूटी के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिन्होंने पुलिस पूछताछ में बताया कि उन्होंने यह स्कूटी शातिर वाहन चोर से खरीदी थी। जिसके बाद पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों की निशानदेही पर शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है।

इंस्पेक्टर देहली गेट ऋषिपाल सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान वैली बाजार से चोरी की स्कूटी के साथ कामरान उर्फ गुड्डु पुत्र मुनीर खान निवासी होली चौक कोटला और नवेद पुत्र सरताज निवासी पीर वाली गली कोटला को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने यह स्कूटी नदीम पुत्र जहीर उर्फ मुन्ना निवासी अख्तर मस्जिद के पास खैरनगर से करीब चार साल पहले पांच हजार रुपये में खरीदी थी।

नदीम ने स्कूटी देने के समय बताया था कि यह चोरी की है और इसे बिना नंबर प्लेट के ही चलाना। कामरान और नवेद ने बताया कि नदीम एक शातिर वाहन चोर है और कभी पुलिस से पकड़ा नहीं गया है। कुछ दिनों बाद स्कूटी का इंजन सीज हो गया तो उन्होंने सोतीगंज में भूरेर कबाड़ी से चोरी की स्कूटी का इंजन बदलवाकर अपनी स्कूटी में डलवा लिया था।

इसके बाद वह लोग बिना नंबर प्लेट के इसे शहरभर में दौड़ा रहे है। इसी के साथ उन्होंने बताया कि सोतीगंज बंद होने के बाद भूरा अब ई-रिक्शा चला रहा है। इसके बाद पुलिस टीम ने शातिर वाहन चोर नदीम को भी गिरफ्तार कर लिया है और भूरा कबाडी की तलाश में दबिशें दें रही है। पकड़े तीनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया,जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

मेडिकल पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक चोर पकड़ा

मेडिकल पुलिस ने भी चोरी की बाइक के साथ एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए वाहन चोर ने पुलिस पूछताछ में अपनी पहचान शाहरुख पुत्र मौहम्मद इशरत निवासी गांव मेघराजपुर थाना मुंडाली की रूप में बताई है। पुलिस ने पकड़े गए वाहन चोर को पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img