- इस बार आठ नवंबर को है कार्तिक पूर्णिमा अर्थात गंगा स्नान मेला
जनवाणी संवाददाता |
नांगल सोती: मां गंगा की विधिवत पूजा अर्चना के बाद गंगा की निर्मल धारा में दुग्ध प्रवाहित करने के साथ ही परंपरागत गंगा स्नान मेले का शुभारंभ किया गया।
इस बार आठ नवंबर को कार्तिक मास की पूर्णिमा का पवित्र गंगा स्नान है। रविवार को भगीरथी के पावन तट पर पौराणिक गंगा स्नान मेले का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह देशवाल ने फीता काटकर किया। पंडित अरविन्द शुक्ला ने विधिवत मंत्रोच्चारण और गंगा आरती के बाद गंगा की निर्मल धारा में दूध प्रवाहित कर गंगास्नान मेले का शुभारंभ किया गया।

