Sunday, April 12, 2026
- Advertisement -

विनीत हत्याकांड में गंगानगर पुलिस खाली हाथ

  • कॉल डिटेल से खुल सकता है हत्या का राज
  • कई बिंदुओं पर पुलिस की नजर

जनवाणी संवाददाता |

गंगानगर: थाना क्षेत्र के एक गांव में अज्ञात हमलावरों ने युवकी की गोली मारकर हत्या के मामले में गंगानगर पुलिस 48 घंटे बीतने के बाद भी खाली हाथ है।

वहीं, गंगानगर इंस्पेक्टर ने बताया कि हत्या के कई बिन्दुओं पर पुलिस काम कर रही है। कुछ बकायादारों को थाने बुलाकर गहनता से पूछताछ की गई है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।

क्या था मामला

गंगानगर के रजपुरा निवासी विनीत सिवाच की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्याकांड में पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। सबसे पहला बिंदु विनीत की लूट के विरोध में हत्या करना सामने आया, लेकिन रिलायंस साईं डीजल कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि लेनदेन का काम आनलाइन किया जाता है।

गांव में चर्चा रही कि विनीत मुजफ्फरनगर में अन्य काम भी करता था, जिसके चलते वह लाखों रुपये की धनराशि लेकर घर लौट रहा था। लेकिन मौके पर सोने की चेन और अंगूठी आदि मिलना सवाल पैदा कर रहा है। विनीत गांव में प्रधानी का चुनाव लड़ने की भी तैयारी कर रहा था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार हत्याकांड में विनीत के करीबियों का भी हाथ हो सकता है। विनीत को कनपटी पर गोली मारने से पहले बदमाशों ने उसकी पिटाई की थी।

परिजनों को अंदेशा है कि लूट के विरोध में हत्या हुई है। उधर, विनीत हत्याकांड के मामले में गंगानगर पुलिस 48 घंटे बीतने के बाद भी खाली हाथ है।

वहीं, गंगानगर इंस्पेक्टर बृजेश कुमार शर्मा ने बताया कि हत्या के कई बिन्दुओं पर पुलिस काम कर रही है। कुछ बकायादारों को थाने बुलाकर गहनता से पूछताछ की गई है।

उधर, विनीत के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। जिससे हत्याकांड का राज खुलने में काफी हद तक सहायता मिली सकती है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।

कई व्यापारियों का बकाया है रुपया

सीओ बृजेश कुमार ने बताया कि विनीत सिवाच रिलायंस के स्मार्ट कार्ड का काम देखता था, लेकिन वह कुछ व्यापारियों को आनलाइन भुगतान का विकल्प न बताकर नकदी जमा करने के लिए कहता था।

कंपनी के कुछ लोगों से बातचीत के आधार पर निकलकर सामने आया है कि विनीत ने कई व्यापारियों से रकम लेकर कंपनी में पूरी जमा नहीं की। उसके पास लगभग 10-12 लाख रुपये बकाया है। इस संबंध में कुछ व्यापारी भी थाने पर मिलने आए थे।

विनीत सिवाच बुधवार शाम मुजफ्फरनगर गया था। जाते व लौटते वक्त वह सीसीटीवी फुटेज में अकेला है। कंपनी के अनुसार, विनीत को कैश कलेक्शन का अधिकार नहीं था।

मुजफ्फरनगर तक पहुंची गंगानगर पुलिस

हत्या का सुराग लगाने के लिए गंगानगर थाने की पुलिस मुजफ्फरनगर तक पहुंच गई। सिवाया टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। जिसमें विनीत स्कूटी पर अकेला जाता दिखाई दे रहा है।

मुजफ्फरनगर से विनीत किसके पास से मोटी रकम लाया है। इसका पता लगाने के लिए भी पुलिस ने प्रयास किए। जिस कंपनी में विनीत काम करता था। उसमें कलेक्शन न होने की बात कही। हालांकि परिजनों ने कंपनी के अलावा भी विनीत के दूसरे काम होने बताए हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

RCFL भर्ती 2026: ऑपरेटर प्रशिक्षु के 188 पदों पर सुनहरा मौका, 11 से 27 अप्रैल तक करें आवेदन

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आप​का हार्दिक स्वागत और...

Women Reservation: महिला आरक्षण कानून पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, 2029 चुनाव से लागू करने पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला...

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स विवाद में, डगआउट में मोबाइल इस्तेमाल पर उठा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के...
spot_imgspot_img