Friday, February 20, 2026
- Advertisement -

केसरिया रंग में रंगने लगी गंगनहर पटरी

  • गंगनहर पटरी पर बढ़ने लगी कांवड़ियों की संख्या

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: गंगनहर पटरी पर कांवड़ियों की संख्या बढ़नी शुरू हो गई है। समय के साथ गंगनहर पटरी केसरिया रंग में रंगनी शुरू हो गई है। बुधवार को गंगनहर पटरी से हजारों की संख्या में कांवड़िये गुजरे। इस दौरान बम-बम भोले के जयकारों से गंगहर पटरी गूंजती रही। कुछ देर हुई रिमझिम बारिश के बीच कांवड़ियों ने लंबा सफर तय किया। फिलहाल गंगनहर पटरी पर राजस्थान व मध्य प्रदेश के कांवड़िये गुजर रहे हैं।

14 3

सावन के दूसरे दिन भी प्रशासन की तैयारी पूरी नहीं हो सकी। गंगनहर पटरी पर सफाई कार्य के अलावा गंगनहर में रस्से डालने आदि काम जारी रहा। वहीं, गंगनहर पटरी पर कांवड़ियों की संख्या बढ़ती जा रही है। गंगनहर पटरी केसरिया रंग में रंगनी शुरू हो गई है। बुधवार को गंगनहर पटरी से हजारों की संख्या में कांवड़िये गुजरे। इस दौरान उमस वाली गर्मी के चलते कांवड़ियों ने सेवा शिविरों में आराम करना ठीक समझा।

कुछ देर हुई रिमझिम बारिश में कांवड़ियों ने लंबा सफर तय किया। दिनभर गंगनहर पटरी बम-बम भोले के जयकारों से गूंजती रही। वहीं सेवादार भी कांवड़ियों की सेवा करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। रास्तों में खड़े होकर कांवड़ियों को भोजन कराने के साथ ही आराम करने के लि रोक रहे हैं। वहीं, सुरक्षा की दृष्टि से गंगनहर पटरी पर पुलिस बल तैनात रहा। साथ ही अधिकारी दिनभर गंगनहर पटरी गश्त करते हुए नजर आए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

LG मनोज सिन्हा ने कश्मीरी पंडितों की सम्मानजनक वापसी और आतंकवाद पर सख्त रुख का दोहराया वादा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा...

AI Impact Summit के दौरान यूथ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी में आयोजित एआई इम्पैक्ट...

Rahul Gandhi: सुल्तानपुर कोर्ट में राहुल गांधी का बयान दर्ज, 9 मार्च को होगी अगली सुनवाई

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर...
spot_imgspot_img