Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

Rohit Shetty: बाबा सिद्दीकी जैसा अंजाम होगा, रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग मामले में गैंगस्टर की धमकी

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। शनिवार रात मुंबई के जुहू स्थित फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग की घटना ने पूरे फिल्म इंडस्ट्री को झकझोर दिया। इस मामले की जांच तेज़ी से आगे बढ़ रही है, और कुछ आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। मुंबई क्राइम ब्रांच के सूत्रों के अनुसार, इस हमले के पीछे गैंगस्टर लिंक का भी संदेह है, जिस पर जांच चल रही है।

वहीं, एक सोशल मीडिया पोस्ट ने मामला और भी गंभीर बना दिया है, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक कथित सदस्य ने फायरिंग की जिम्मेदारी ली है। इस पोस्ट में शुभम लोंकर आरजू बिश्नोई नाम के व्यक्ति ने दावा किया कि उसने ही रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग की है।

पोस्ट में धमकी देते हुए, शुभम लोंकर ने लिखा, “भाईयों, आज मुंबई में डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर पर जो फायरिंग हुई, उसकी जिम्मेदारी मैं लेता हूं।” उसने आगे चेतावनी दी, “हमने उसे कई बार कहा था कि हमारे काम में दखल न दे, लेकिन उसने हमारी बात नहीं मानी। यह तो सिर्फ ट्रेलर है, अगर उसने हमारी बात नहीं मानी, तो अगली बार सीधे उसके बेडरूम में गोली चलेगी।”

इसके बाद उसने पोस्ट में और भी धमकी दी, “अगर वक्त रहते नहीं सुधरा, तो हम उसका हाल बाबा सिद्दीकी से भी बुरा करेंगे। जिन-जिन लोगों को हमने फोन किया है, समय रहते अपनी लाइन पर आ जाओ, नहीं तो छिपने के लिए जगह नहीं मिलेगी।” इस पोस्ट में बॉलीवुड को भी एक चेतावनी दी गई कि वे तैयार रहें, क्योंकि दुश्मन से जल्द ही मुलाकात होगी। इस पूरे मामले में पुलिस ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन क्राइम ब्रांच की जांच में गैंगस्टर लिंक की तलाश की जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img