Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

जवाहरनगर बस्ती में कूड़ेदान में छुपाकर बेची जा रही गांजे की पुड़िया

  • तीन साथी भी दबोचे, भारी मात्रा में हथियार व नगदी बरामद

जनवाणी संवाददाता |

कंकरखेड़ा: थाना क्षेत्र की जवाहरनगर, फाजलपुर, नई बस्ती आदि कालोनी में दशकों से नशे का अवैध काला कारोबार फल फूल रहा है। इस क्षेत्र में लगातार पुलिस की दखलअंदाजी भी कम नहीं रही। भाजपा का शासन आने के बाद पुलिस की सक्रियता इस क्षेत्र में लगातार बढ़ती रही और इस अवैध कारोबार को बंद कराने का पूरा प्रयास भी चलता रहा। एसपी सिटी, सीओ और कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर की लगातार दबिश यहां बढ़ती रही।

अब तक सैकड़ों लोगों को जेल भेजा जा चुका है, लेकिन यह अवैध नशे का कारोबार पूरी तरह बन नहीं हो सका। अब यह गोरखधंधा करने के लिए लोगों ने नया तरीका अपना लिया है। कूड़े की बाल्टी में नशे की पुड़िया रखकर बेची जा रही है और इस खेल में नौनिहालों के जीवन से भी खिलवाड़ करने से लोग बाज नहीं आ रहे। बच्चों से नशे की पुड़िया बिकवाने का काम किया जा रहा है। जिसकी वीडियो भी वायरल हो रही है।

32 1

थाना क्षेत्र की जवाहरनगर बस्ती में काफी समय से मद्रासी लोग रह रहे हैं। इन लोगों ने यहां पर विभिन्न प्रकार के नशीले पदार्थों की तस्करी दशकों पहले शुरू कर दी थी। यहां पर स्कूली छात्र बच्चे और हर वर्ग के लोगों ने अपनी अपनी पैंठ बनानी शुरू करी और नशे के कारोबार से जुड़ते गए। भाजपा के शासन आने से पहले जवाहरनगर, फाजलपुर, नई बस्ती सहित कई कॉलोनियों में शराब का बहुत बड़े स्तर पर यहां अवैध कारोबार चल रहा था।

इसके साथ भांग, चरस, गांजा और अफीम सहित अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी यहां से बराबर होती रही, लेकिन भाजपा के शासन के बाद पुलिस ने लगातार शक्ति की ओर शराब का अवैध कारोबार लगभग बंद करा दिया, लेकिन अब यहां पर गांजा चरस और भांग सहित अन्य नशीले पदार्थों का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। पुलिस काफी समय से यहां दबिश दे कर हर महीने कई लोगों का चालान करती है। लेकिन यह नशीले पदार्थों का कारोबार बंद नहीं हो रहा।

नौनिहालों से कराया जा रहा नशे का कारोबार

मद्रासी बस्ती में लोगों ने नौनिहालों का बचपन ही छीन लिया है। अब बच्चों से नशे का अवैध कारोबार कराया जा रहा है। इस तरह की कई वीडियो भी वायरल हो रही है। जिसमें एक बच्चा कूड़े की बाल्टी से गांजे की पुड़िया बेचता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो बनाने वाले ने प्रशासन पर सवाल उठाए हैं।

आखिर इस भ्रष्टाचार को बंद क्यों नहीं किया जा रहा। लोगों के सवाल यही रहे हैं कि कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की योगीपुरम पुलिस चौकी पर तैनात कोई न कोई पुलिसकर्मी इस गोरखधंधे से जुड़ जाता है। जिससे यह अवैध कारोबार फलता फूलता रहता है। जबकि कंकरखेड़ा पुलिस बार-बार तस्करी करने वालों को गिरफ्तार कर जेल भेज दी रहती है।

जवाहरनगर के लोगों ने बनाई वीडियो

जवाहरनगर के नरेश शर्मा का कहना है कि क्षेत्र में काफी समय से नशे का अवैध कारोबार फल-फूल रहा है। कई बार इसके खिलाफ आंदोलन भी हुए, लेकिन यह सभी आंदोलन विफल रहे हैं। उनका कहना है कि योगीपुरम चौकी पर तैनात कोई ना कोई पुलिसकर्मी इस गोरखधंधे में शामिल हो जाता है और यह अवैध नशे का कारोबार फलता फूलता रहता है। उनका कहना है कि उन्होंने और उनके एक साथी राहुल अवैध कारोबार को बंद कराने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

उनका कहना है कि उन्होंने इस वीडियो को कप्तान के पास भी भेजा है। कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर सुबोध सक्सेना का कहना है कि वीडियो उनके संज्ञान में नहीं है। हालांकि पुलिस गांजा बेचने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। अब तक काफी लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा चुका है। नशे के कारोबार करने वालों के खिलाफ पुलिस शक्ति से निपटेगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandigarh News: ढाई महीने में दूसरा झटका, आप का पार्षद हुआ कांग्रेस में शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नगर निगम चुनाव से पहले...

UP: माध्यमिक शिक्षा से लेकर औद्योगिक विकास तक, कैबिनेट करेगी महत्वपूर्ण निर्णय, आज होगी बैठक

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...
spot_imgspot_img