Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

अक्टूबर तक पूरा हो जायेगा कूड़ा निस्तारण प्लांट

  • जीएफसी में नगर निगम ने फाइव स्टार के लिए किया आवेदन

जनवाणी संवाददाता  |

सहारनपुर:  बेहट रोड पर निमार्णाधीन सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट (कूड़ा निस्तारण केंद्र) अक्तूबर माह तक पूरा हो जायेगा। यह जानकारी प्लांट निर्माण कार्य कर रही कार्यदायी संस्था के परियोजना प्रबंधक ने लखनऊ से प्लांट का निरीक्षण करने आये अधिकारियों को दी। वैभव पाण्डेय ने सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम के साथ उक्त निमार्णाधीन प्लांट का निरीक्षण किया।

स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 की तैयारियां शुरू हो गयी है। सहारनपुर को गार्वेज फ्री सिटी बनाने के लिए लखनऊ से आये स्वच्छ भारत मिशन के सहारनपुर जिला समन्वयक वैभव पाण्डेय ने नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, अपर नगरायुक्त राजेश यादव और सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम से मुलाकात और अनेक बिंदुओं पर चर्चा की। उन्होंने निमार्णाधीन सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के शीघ्रातिशीघ्र पूरा कराने पर बल दिया।

वैभव पाण्डेय ने सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम के साथ उक्त निमार्णाधीन प्लांट का निरीक्षण किया। प्लांट निर्माण कार्य कर रही कंपनी सी एण्ड डी एस के परियोजना प्रबंधक आर पी सिंह ने वैभव पांडेय को बताया कि अक्तूबर तक प्लांट के निर्माण का कार्य पूरा कर लिया जायेगा।

नगर निगम में स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 की तैयारियों पर चर्चा करते हुए वैभव पाण्डेय ने महानगर में महिलाओं के लिए बनाये जाने वाले पिंक शौचालयों के लिए स्थान चिन्हित कर और अधिक पिंक शौचालयों के निर्माण पर जोर दिया। इसके अलावा गार्वेज फ्री सिटी (जीएफसी) में नगर निगम सहारनपुर ने फाइव स्टार के लिए आवेदन किया है।

जीएफसी के प्रथम चरण डेस्क टॉप एसेसमेंट में सहारनपुर नगर निगम पास हो गया है, अब दिल्ली-लखनऊ से आकर अधिकारी फील्ड निरीक्षण करेंगे। इस निरीक्षण के सम्बंध में भी वैभव पाण्डेय ने अधिकारियों और निगम स्टाफ को प्रशिक्षण दिया। इसके अलावा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत लेखा जोखा भी उन्होंने देखा और जो योजनाएं चल रही है उन्हें शीघ्र पूरा कराने तथा बची हुयी धनराशि शासन के आदेशानुसार व्यय करने पर जोर दिया ताकि योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर ढंग से हो सके।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img