Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

वन बीट अधिकारी संघ के अध्यक्ष बने गौरव सोलंक और महामंत्री सत्यवीर

जनवाणी संवाददाता |

हरिद्वार: वन बीट अधिकारी संघ शाखा हरिद्वार का द्विवार्षिक अधिवेशन/चुनाव नगर वन हरिद्वार में आयोजित किया गया। जिसमें निर्विरोध तरीके से अध्यक्ष, महामंत्री सहित अन्य पदाधिकारियों को चुना गया। चुने गए पदाधिकारियों का फूल पहनाकर स्वागत किया गया। पदाधिकारियों ने कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर एक मंच पर आकर लड़ाई लड़ने का भी ऐलान किया है।

चुनाव में निर्विरोध संजय सागर को अध्यक्ष मिनिस्ट्रियल संघ शाखा हरिद्वार, काका कश्यप को महामंत्री वन बीट अधिकारी संघ उत्तराखंड की अध्यक्षता में पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। गौरव सोलंकी अध्यक्ष, ठाकुर सत्यवीर सिंह महामंत्री, सत्यम प्रजापति कोषाध्यक्ष, दुष्यंत सैनी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रामानंद चमोली संरक्षक, रूपा सैनी महिला उपाध्यक्ष चुनी गई।

अध्यक्ष गौरव सोलंकी ने कहा कि वन बीट अधिकारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर एक मंच पर आकर लड़ाई लड़ी जाएगी। किसी भी कर्मचारी की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी। सभी कर्मचारियों को मिलकर साथ चलना होगा कंधे से कंधा मिलाकर सभी एक दूसरे के सुख-दुख में शामिल होकर खड़े रहेंगे।

इस अवसर पर नवल पाठक, उमेश सिंह राजपूत, गौतम भारती, विजय शर्मा, अजीत नायक, प्रवेश कुमार, राहुल नेगी, कविंद्र सैनी, भूपेंद्र, योगेश, परमजीत राठौर, हेमा यादव, ज्योति आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img