Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

गौशाला को अब ट्रस्ट के माध्यम से चलाने का फैसला

  • सरूरपुर कलां गांव की गौशाला में मर रहे पशु, 15 को बनायी जाएगी समिति
  • जैन व अग्रवाल समाज उठाएगा खर्चा

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: सरूरपुर कलां गांव की गौशाला का खर्चा अब जैन व अग्रवाल समाज उठाएगा और इसके लिए सोमवार को बैठक आयोजित की गई। वहां मर रहे गोवंश को देखते हुए यह निर्णय लिया गया और पंद्रह सितंबर को समिति का गठन कर दिया जाएगा।

गांव सरूरपुर कलां गौरक्षण केंद्र पर सोमवार को एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें गौशाला को ट्रस्ट के माध्यम से चलाए जाने का फैसला लिया। इस गौशाला को बड़ौत के अग्रवाल समाज व जैन समाज के व्यक्ति चलाएंगे और पूरा खर्चा वह उठाएंगे, ताकि वहां किसी भी गोवंश की मौत न हो सकें और उनकी ठीक तरीके से देखभाल व उपचार किया जा सकें।

इसके लिए चंदा भी एकत्र किया जाएगा और सभी ग्रामीणों ने इसके लिए सहमति दे दी है। साथ ही निर्णय लिया गया है कि ट्रस्ट की समिति का गठन पंद्रह सितंबर को सर्वसम्मति से किया जाएगा और इसके गठन के बाद सभी दिक्कत को दूर किया जाएगा। बैठक में जगबीर सिंह, चंद्रपाल मास्टर, यशपाल, महेश जैन, चांदराम गुप्ता, सुभाष नैन, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. रमेश चंद, इंद्रपाल, नीरज, सुनील, परमानंद, यशपाल, विकास गुप्ता, नवीन बब्बल, देवेन्द्र पंवार, शुभम जैन, सौरभ जैन, श्रवण जैन व मोहनलाल आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img