Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

Baijnath Agarwal Passes Away: गीता प्रेस के ट्रस्टी बैजनाथ अग्रवाल का निधन, सीएम योगी ने ट्वीट कर किया दुख व्यक्त

जनवाणी ब्यूरो |

यूपी: आज शनिवार को दुखद खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि गीता प्रेस के ट्रस्टी बैजनाथ अग्रवाल का बीती देर रात निधन हो गया है। बैजनाथ अग्रवाल ने अपने हरिओम ​नगर स्थित अपने आवास पर आखिरी सांस ली। वहीं, इस खबर के बाद उनके निधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त किया है।

बैजनाथ अग्रवाल जी का निधन अत्यंत दुःखद

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि, गीता प्रेस, गोरखपुर के ट्रस्टी श्री बैजनाथ अग्रवाल जी का निधन अत्यंत दुःखद है। विगत 40 वर्षों से गीता प्रेस के ट्रस्टी के रूप में बैजनाथ जी का जीवन सामाजिक जागरूकता और मानव कल्याण के लिए समर्पित रहा है।

https://x.com/myogiadityanath/status/1718106759737507936?s=20

निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई

उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों और संपूर्ण गीता प्रेस परिवार को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भंडारित अनाज को सुरक्षित करना जरूरी

देश के कुल उत्पादन का लगभग 7 प्रतिशत अनाज...

जमाने के हमकदम होने की राह

चतुर सुजान ने जमाना देखा है। उनके सर के...

सरेंडर की मांग से भड़का संघर्ष

मध्य पूर्व अचानक संघर्ष की भयंकर आग में झुलस...

सोशल मीडिया पर तैरती फूहड़ता

डिजिटल युग ने हमारे समाज की संरचना, सोच और...
spot_imgspot_img