Wednesday, February 18, 2026
- Advertisement -

Sharad Purnima 2023: देशभर में मनाई जा रही शरद पूर्णिमा तिथि, साल का अंतिम चंद्र ग्रहण आज, जाने कब से शुरू होंगे सूतक काल

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। आज देशभर में शरद पूर्णिमा मनाई जा रही है। सनातन धर्म में अश्विन महीने की शुक्ल पक्ष में पूर्णिमा का बेहद खास महत्व होता है। साथ ही आज के दिन साल का अखिरी चंद्रग्रहण भी लग रहा है। जिससे यह पूर्णिमा और भी खास हो गई है। आज यानि 28 अक्तूबर को साल 2023 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है।

26 8

कितने बजे से लगेगा चंद्र ग्रहण

24 7

पंचांग के अनुसार चंद्र ग्रहण 28/29 अक्टूबर को रात्रि 01 बजकर 06 मिनट से शुरू होगा और देर रात्रि 02 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगा। कुल मिलाकर 1 घंटे और 16 मिनट का चंद्र ग्रहण लगेगा। वहीं उपच्छाया से पहला चंद्र स्पर्श रात 11:32 पर है। इसका सूतक शाम 04:06 मिनट से शुरू हो जाएगा।

सूतक काल कब से लेगेंगे

25 9

चंद्र ग्रहण लगने के 9 घंटे पहले ही सूतक लग जाता है। इस बार साल के दूसरे चंद्र ग्रहण का सूतक 28 अक्तूबर की शाम 04 बजकर 06 मिनट से शुरू हो जाएगा। बता दें कि, ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, वर्ष 2023 का आखिरी चंद्र ग्रहण भारत के सभी राज्यों में दिखाई देगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

AI Impact Summit: भारत बना ग्लोबल समिट का केंद्र, फिनलैंड के पीएम समेत कई नेता होंगे शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो...

Salman Khan: सलमान खान पहुंचे लीलावती अस्पताल, पिता सलीम खान की बिगड़ी हालत

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img