Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

धूप से मिल रही राहत, शीतलहर कर रही परेशान

  • 20 फिर बनेगा पश्चिमी विक्षोभ, 22 से मौसम के बिगड़ने के आसार
  • रात के तापमान में आयी गिरावट, 4.3 किया दर्ज

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: कई दिन बाद निकली धूप दिन में राहत दे रही और शीतलहर परेशान कर रही है। दो दिन से शीतलहर के चलते मौसम ठंडा हो रहा है। अभी 18 जनवरी तक ऐसे ही रहने के आसार है। इसके बाद थोड़ी राहत मिल सकती और 22 के बाद फिर से मौसम बिगड़ सकता है। सोमवार को मौसम सर्द बना रहा, हालांकि सुबह से ही धूप खिलने से जरूरत थोड़ी राहत रही, लेकिन जैसे-जैसे दिन ढलता चला गया, वैसे-वैसे ही मौसम सर्द हो गया।

मौसम अभी ऐसे ही रहेगा। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर के बीच मौसम ठंडा बना रहेगा। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 17.1 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 84 न्यूनतम 43 प्रतिशत दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे में रात के तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। रात का तापमान तेजी से गिरता जा रहा है, जो मौसम को सर्द कर रहा है।

फसलों का रखे ध्यान

कृषि विवि के कृषि वैज्ञानिक डा. आरएस सेंगर का कहना है कि यह मौसम फिलहाल बेल वाली फसलों के लिए अनुकूल नहीं है। खासकर कोहरा और पाले का मौसम बेल वाली फसल के लिए बेहद खराब है। इसलिए किसानों को समय से अपनी फसलों में सिंचाई करनी चाहिए। साथ ही साथ अगर पाले का प्रकोप ज्यादा दिखाई दे तो पॉली हाउस का प्रयोग किसानों को जरूर करना चाहिए। तभी जाकर किसानों की फसल बर्बाद होने से बच सकेगी।

एक सप्ताह अभी सर्द ही रहेगा मौसम

कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही का कहना है कि पहाड़े से आ रही सर्द हवाओं के कारण तेज शीतलहर का अगले दो दिन तक जारी रहने और पाला पड़ने एवं 18 से कमी आने के आसार है। जिससे ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है।

12 17

20 व 22 जनवरी को सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी व बारिश होने तथा 22 से 24 तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ मैदानी भागों में बारिश हो सकती है। अभी आगामी एक सप्ताह तक मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच मौसम सर्द ही बना रहेगा।

शहर का एक्यूआई 207 रहा

पिछले 24 घंटे में मेरठ के एक्यूआई में फिर से बढ़ोतरी हो गई है। 200 से नीचे चल रहा एक्यूआई बढ़ते हुए 207 पर पहुंच गया है और यह जल्दी ही 250 को भी पार कर सकता है। दो दिन से निकली धूप और हवा के चलते थोड़ा स्थिर है, तेजी से बढ़ोतरी नहीं हुई है।

इसके अलावा पल्लवपुरम 119 और जयभमीनगर 214 और गंगानगर 288 दर्ज किया गया है। सबसे ज्यादा गंगानगर क्षेत्र प्रदूषित रहा है। अभी प्रदूषण की स्थिति सामान्य हो रही है, लेकिन आगामी दिनों में फिर से प्रदूषण के बढ़ने की उम्मीद है। क्योंकि प्रदूषण के बढ़ने से फिर से अस्थमा के मरीजों की परेशानी बढ़ेगी। इसलिए आगामी दिन प्रदूषण के लिहाज से बेहद खास है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img