Sunday, May 24, 2026
- Advertisement -

गाजियाबाद: बालकनी में खेलते वक्त 25वीं से गिरे जुड़वा भाई, मौत

जनवाणी ब्यूरो |

गाजियाबाद: गाजियाबाद में दिल दहलाने वाली घटना हुई है। यहां के विजयनगर इलाके में शनिवार रात डेढ़ बजे दो जुड़वां भाई 25वीं मंजिल से गिर गए। दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई।

दोनों की उम्र 14 साल थी और 9वीं क्लास में पढ़ते थे। बता दें बच्चों के पिता किसी काम से मुंबई गए हुए थे और मां कमरे के अंदर थी। इसी दौरान रात को ये घटना हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, हालांकि यह पता नहीं चल पाया है कि इतनी रात बच्चे बालकनी में क्यों खेल रहे थे।

विजयनगर थाना क्षेत्र के सिद्वार्थ विहार में प्रतीक ग्रांड सोसायटी की 25वीं मंजिल पर परली नारायण, पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते थे। वह मूलत: चेन्नई के रहने वाले हैं।

परली नारायण के जुड़वां बेटे सूर्य नारायण व सत्य नारायण (14) साल कक्षा 9 की पढ़ाई कर रहे थे। रात के करीब डेढ़ बजे दोनों जुड़वां भाई कमरे से बाहर आये। उस समय बच्चों की मां अंदर के रूम में थी। बताया गया है की खेलते समय दोनों बालकनी से नीचे आ गिरे।

इस हादसे की सूचना पर इंस्पेक्टर विजयनगर योगेंद्र मलिक मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। घटना के बाद अपार्टमेंट में रहने वाले लोग सदमे में हैं। दोनों बेटों की मौत के बाद मां भी बेसुध हो गई। आसपास की महिलाओं ने किसी तरह बच्चों की मां को संभाला।

पुलिस का कहना है की करीब 225 फीट ऊंचाई से दोनों गिरे हैं, दोनों के सिर में गंभीर चोट लगी है। जिस जगह जमीन पर गिरे वहां भी पक्का था। जमीन पर भी खून के निशान मिले हैं।

एक साथ जन्म, एक साथ ही मौत

आधी रात के बाद बच्चे कैसे बालकनी में आए इसको लेकर भी अभी कोई कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। मां की हालत ठीक नहीं है। पड़ोस के रहने वाले राकेश नाम के युवक ने पुलिस को बताया की रात के समय तेज आवाज आई।

अचानक से पता नहीं चला की क्या हुआ। उस समय वह सोए नहीं थे। तभी कुछ देर बाद पता चला की पड़ोस के जुड़वां बच्चे बालकनी से गिर गए। पड़ोसियों ने बताया की दोनों एक साथ ही स्कूल जाते व एक साथ ही ट्यूशन जाते थे। अब दोनों की मौत भी एक साथ ही हुई है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: निजी स्कूलों के लिए बड़ा फैसला, सरकारी मंजूरी के बिना भी बढ़ा सकते है फीस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूलों...

Weather Update: देशभर में भीषण गर्मी का कहर, IMD ने 28 मई तक जारी की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में लगातार बढ़ती गर्मी...

NEET-UG 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड प्रक्रिया शुरू, 27 मई तक भरें बैंक डिटेल्स

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...

Chirag Paswan: पेट्रोल-डीजल महंगाई पर चिराग पासवान का बयान, कहा बढ़ते दामों पर नियंत्रण की पूरी कोशिश

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग...
spot_imgspot_img