Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

घिटौली के ग्रामीणों का एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन

जनवाणी ब्यूरो |

बागपत: घिटौली के ग्रामीणों ने ब्लॉक के कर्मचारियों पर गांव की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का आंवटन का अनुमोदन बिना कॉरम पूरा किए बगैर करने का आरोप लगाया द्ध उन्होंने एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर दुकान के आंवटन की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की।

तहसील पहुंचे ग्रामीणों का कहना था कि गांव में राशन की दुकान का आंवटन करने में ग्राम सभा का अनुमोदन नहीं किया गया। दुकान का आंवटन करने के लिए 13 सितंबर को ग्राम सभा की बैठक बुलाई गई थी, मगर कॉरम पूरा न होने के कारण दुकान का आवंटन स्थगित कर दिया था। उनका आरोप था कि ब्लॉक के कुछ कर्मचारियों ने बिना कॉरम पूरा किए ही गांव के एक स्वयं सहायता समूह की महिला को दुकान का आवंटन करने का अनुमोदन कर दिया है।

ग्रामीणों ने एसडीएम से गांव की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के अनुमोदन की जांच कराने व नियम के अनुसार दुकान का आंवटन करने की मांग की। इस मौके पर मामचंद, कृष्णपाल, उदित, अतुल कुमार, कपिल, राहुलपाल, साबिर अली, जब्बार, प्रशांत, अनिल मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img