Friday, May 15, 2026
- Advertisement -

स्मिथ के शतक के बाद गिल ने छोड़ा प्रभाव

 

  • तीसरा टेस्ट : जडेजा ने झटके चार विकेट, आॅस्ट्रेलिया को पहली पारी में 338 रन पर समेटा
  • शुभमन गिल ने जड़ा अर्धशतक, भारत ने दो विकेट पर बनाए 96 रन, अभी भी 242 रन पीछे 

सिडनी, भाषा: अनुभवी स्टीव स्मिथ के आकर्षक शतक के बाद युवा शुभमन गिल ने अर्धशतक जमाया जिससे भारत और आस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन दोनों टीमों का पलड़ा लगभग बराबरी पर रहा।

आस्ट्रेलिया ने स्मिथ (131) के 27वें टेस्ट शतक और मार्नस लाबुशेन (91) की उम्दा पारी के दम पर अपनी पहली पारी में 338 रन बनाए। उसे गुरुवार को अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे युवा सलामी बल्लेबाज विल पुकोवस्की (62) ने अच्छी शुरुआत दिलाई थी। भारत ने रोहित शर्मा (26) और गिल (50) के विकेट गंवाकर दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक दो विकेट पर 96 रन बनाए हैं और वह आॅस्ट्रेलिया से अभी 242 रन पीछे है। स्टंप उखड़ने के समय चेतेश्वर पुजारा नौ और कप्तान अजिंक्य रहाणे पांच रन पर खेल रहे थे। पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल दिख रही है और ऐसे में तीसरे दिन का खेल महत्वपूर्ण होगा। स्मिथ के एक छोर पर टिके रहने के बावजूद रविंद्र जडेजा (62 रन देकर चार विकेट) और जसप्रीत बुमराह (66 रन देकर दो) की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों ने आॅस्ट्रेलिया को नियमित अंतराल में झटके दिए। अपना पहला टेस्ट खेल रहे नवदीप सैनी ने दो और मोहम्मद सिराज ने एक विकेट लिया। जडेजा ने बेहतरीन थ्रो पर स्मिथ को रन आउट करके आॅस्ट्रेलियाई पारी का अंत किया। रोहित और गिल ने पहले विकेट के लिए 70 रन जोड़कर भारत को अच्छी शुरुआत की। जब लग रहा था कि ये दोनों पिछले दस वर्षों में विदेशी सरजमीं पर भारत की तरफ से पहले विकेट के लिए पहली शतकीय साझेदारी बनाने में सफल रहेंगे तब रोहित ने जोश हेजलवुड की गेंद को पुश करने में थोड़ी जल्दबाजी दिखाई और वापस गेंदबाज को कैच दिया। पिछले 13 महीनों में अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे रोहित का नाथन लियोन के साथ रोचक जंग भी चली। रोहित ने इस आॅफ स्पिनर पर छक्का लगाया जबकि एक बार उन्हें शार्ट लेग पर कैच आउट भी दिया गया। रोहित डीआरएस के सहारे क्रीज पर टिक रहे लेकिन अपनी पारी लंबी नहीं खींच पाए। गिल ने मेलबर्न की तरह यहां भी अपने इरादों और जज्बे से प्रभावित किया तथा तेज गेंदबाजों के अलावा लियोन को भी सहजता से खेला। हेजलवुड पर उनका पुल और लियोन पर कदमों का इस्तेमाल करके लगाया गया शॉट दर्शनीय थे। गिल ने 100 गेंदों का सामना करके अपना पहला टेस्ट अर्धशतक पूरा किया, लेकिन इसके तुरंत बाद कमिंस की मूव करती गेंद पर गली में कैमरन ग्रीन को कैच दे बैठे। गिल ने 101 गेंदें खेली और आठ चौके लगाए। दोनों सलामी बल्लेबाजों को जल्दी पवेलियन भेजने के बाद आॅस्ट्रेलियाई गेंदबाज हावी हो गए। पुजारा और रहाणे ने बेहद रक्षात्मक रवैया अपनाया तथा 12.5 ओवरों में केवल 11 रन जोड़े। इस बीच रहाणे के खिलाफ पगबाधा की अपील पर आॅस्ट्रेलिया ने ‘रिव्यू’ भी लिया। इससे पहले आॅस्ट्रेलियाई पारी का आकर्षण स्मिथ का शतक रहा जिसके लिए उन्होंने 226 गेंदों का सामना किया तथा 16 चौके लगाए। स्मिथ और लाबुशेन ने तीसरे विकेट के लिए 100 रन की साझेदारी की। पहले दो मैचों में केवल 10 रन बनाने वाले स्मिथ का सैकड़ा पिछले छह वर्षों में किसी आॅस्ट्रेलियाई बल्लेबाज का भारत के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर पहला शतक था। स्मिथ ने इस बार अपने प्रतिद्वंद्वी रविचंद्रन अश्विन और जडेजा को हावी नहीं होने दिया और उनकी कुछ शार्ट पिच गेंदों पर अच्छे रन बटोरे। आॅस्ट्रेलिया ने सुबह दो विकेट पर 166 रन से आगे खेलना शुरू किया तथा स्मिथ, लाबुशेन और निचले क्रम में मिशेल स्टार्क (24) की सकारात्मक बल्लेबाजी से दूसरे दिन लगभग 51 ओवरों में 172 रन जोड़े। सुबह के सत्र में दो बार बारिश ने व्यवधान डाला। पहली बार बारिश थमने के बाद जब खेल शुरू हुआ तो आॅस्ट्रेलिया ने लाबुशेन का विकेट गंवाया जो केवल नौ रन से शतक से चूक गये। जडेजा की अतिरिक्त उछाल लेती गेंद को उन्होंने कट करने का प्रयास किया लेकिन वह उनके बल्ले का किनारा लेकर स्लिप में कप्तान अजिंक्य रहाणे के पास गई जिन्होंने उसे बेहद खूबसूरती से कैच में बदला। लाबुशेन ने 196 गेंदें खेली तथा 11 चौके लगाए।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Virat Kohli: दो डक के बाद विराट का विस्फोट, KKR के खिलाफ शतक जड़ RCB को पहुंचाया Top पर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आईपीएल में लगातार दो मैचों...
spot_imgspot_img