Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

रील बनाना पड़ा लड़की पर भारी, ट्रैफिक पुलिस ने काटा इतने का चालान..

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: गाजियाबाद में एलिवेटेड रोड पर एक लड़की को इंस्टाग्राम रील बनाना महंगा पड़ गया। वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कार का 17 हजार का चालान कर दिया।

बीते कुछ दिनों से एलिवेटेड रोड पर रील्स बनाने वालों पर पुलिस कार्रवाई कर चुकी है। हालांकि, कार्रवाई के बावजूद रील्स बनाने की होड़ दिखाई दे रही है।

38 26

बता दें कि एलिवेटेड रोड यूथ के लिए रील्स पॉइंट बनता जा रहा है। एलिवेटेड रोड पर यूथ कभी स्टंट करते हैं तो कभी बर्थडे पार्टी मनाते हैं। इस नए वीडियो में गाड़ी संख्या UP14 EV2195 को एलिवेटेड रोड पर खड़ी करके लड़की ने रील्स बनाई है।

डीसीपी ट्रैफिक रामानंद कुशवाहा ने बताया कि

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी ट्रैफिक रामानंद कुशवाहा ने बताया कि एलिवेटेड रोड पर किसी तरह की स्टंटबाजी, बर्थडे पार्टी या अन्य किसी तरह तरह से ट्रैफिक को रोकना कानूनी तौर पर एक अपराध है।

इसी के आधार पर वाहन स्वामी का मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 133 के तहत 17 हजार का चालान किया है।


ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले www.dainikjanwani.com पर हिंदी में जरूर पढ़ें। आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट दैनिक जनवाणी डॉट कॉम।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img