Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

रक्तदान करने वाली छात्राओं को किये चेक वितरित

  • चेक वितरण करते ऐश्वर्य मौसम चौधरी ने छात्राओं से कहा है कि जरूरतमंदों की सहायता हेतु रहें तत्पर

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: वर्धमान कॉलेज बिजनौर मेंं राष्ट्रीय सेवा योजना संस्थान के तत्वाधान में प्रसिद्ध समाजसेवी ऐश्वर्य चौधरी उर्फ मौसम भैय्या का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। जनवरी माह में आयोजित रक्तदान शिविर में सहभागिता करने वाली छात्राओं को शुल्क प्रतिपूर्ति करने का आश्वासन ऐश्वर्य चौधरी द्वारा किया गया।

शिविर में 12 छात्राओं ने रक्तदान किया था। रक्तदान करने वाली छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डा. विशाल शर्मा एवं नवचेतना सेवा संस्थान के अध्यक्ष बी एस विश्नोई ने प्रेरित किया तथा नर सेवा नारायण सेवा को सर्वोपरि मानते हुए जीवन में सेवाभाव को आत्मसात करने का आहवान किया। स्वागत समारोह में रक्तदान करने वाली छात्राओं को महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय के पूर्व शुल्क की प्रतिपूर्ति के चैक प्रदान किये गये।

68 3 e1606308750193

चैक वितरण करते हुए ऐश्वर्य मौसम चौधरी ने छात्राओं से कहा है कि सतत रूप से जरूरतमंदो की सहायता के लिए तत्पर रहे। ऐश्वर्य चौधरी ने शीत ऋतु से बेसहारा एवं गरीब लोगों को एक हजार कंबल वितरित करने की बात कही। इसी अवसर पर महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डा. एन के जैन ने ऐश्वर्य चौधरी का आभार व्यक्त किया।

69 3 e1606308786226

मुख्य अनुशासन अधिकारी डा. प्रीति खन्ना, डा. ए के एस राणा, डा. राजीब विश्नोई, डा. एस के जोशी, डा. यशवेंद्र ढाका, डा. मुकेश कुमार का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग की असिस्टैंट प्रोफेसर डा. अजूं बंसल और अध्यक्षता डा. एन के जैन ने की । छात्राओं में भुवन गोयल, अक्षिका, शमिष्ठा, अंजलि, पल्लवी, शिखा, रविता एवं शिवानी ने चैक प्राप्त कर समाजसेवी मौसम भैय्या का आभार व्यक्त किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img