Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

बीएसएम स्कूल में छात्राओ ने बनाई10 फीट लंबी राखी

  • विद्यालय में इतनी बड़ी राखी देख सभी हुए आश्चर्यचकित

जनवाणी संवाददाता |

शामली: बीएसएम स्कूल में रक्षाबंधन के पर्व के उपलक्ष्य में राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल की छात्राओं ने 10 फीट लंबी विशाल व अद्भुत राखी तैयार कर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया।

बुधवार को बीएसएम स्कूल में कक्षा 8 से कक्षा 12 तक की छात्राओं ने अपने स्कूल के लिए एक आकर्षक राखी तैयार की। छात्राओं ने अपने स्कूल के लिए अपनी भावनाओं को उजागर करते हुए मनमोहक राखी में प्रस्तुत सामग्री व कलाकृति के अर्थों को सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया। प्रबंधन समिति से चेयरमैन सूर्यवीर सिंह, छाया सिंह ने अभी छात्राओं को सराहना की। उन्होंने कहा कि घर व माता-पिता के बाद विद्यालय में शिक्षक ही उनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

प्रधानाचार्य राहुल चौधरी कहा कि छात्राओं का प्रदर्शन उनकी कार्यकुशलता व स्कूल के प्रति निष्ठा को दशार्ता है। उन्होंने छात्राओं की इस अनोखी पहल की प्रशंसा की व सहयोग के लिए आर्ट एंड क्राफ्ट अध्यापिका इंदू नामदेव का आभार व्यक्त किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img