- समाज को आईना दिखता विकलांग एसोसिएशन: प्रियांकर राणा
जनवाणी संवाददाता |
स्योहारा: विश्व विकलांग दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन द्वारा दिव्यांगों को 500 लिहाफ, व्हीलचेयर व अन्य उपकरण का वितरित किए गए। राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन द्वारा विश्व विकलांग दिवस के अवसर पर नूरपुर- स्योहारा मार्ग पर पार्कर पब्लिक स्कूल में लिहाफ, व्हीलचेयर, बैसाखी व अन्य उपकरण वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रियांकर राणा विधायक पुत्र धामपुर, समाजसेवी डा. मनोज वर्मा, सीओ अजय अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष अख़्तर जलील अध्यक्ष नगर पालिका स्योहारा, अध्यशी अध्यक्ष शुगर मिल स्योहारा सुखवीर सिंह द्वारा गरीब, असहय, निधन, दिव्यांगों, वृद्ध, विधवाओं को पांच सौ लिहाफ, दस व्हीलचेयर, बीस बैसाखी सहित अन्य उपकरण वितरित किए गये।
इस मौक़े पर डा. मनोज वर्मा ने कहा है कि संस्था द्वारा लगातार लोगो की मदद के उद्देश्य से कार्य किये जा रहे है जो एक सराहनीय कार्य है संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष मेरे छोटे भी समान है। यह हर समय दिव्यांगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते है।युवा भाजपा नेता एवं विधायक पुत्र प्रियांकर राणा ने कहा कि गरीबों की मदद करना एक अच्छा कार्य है मुझे देख कर बहुत खुशी हुई है।
सीओ धामपुर ने कहा कि संस्था द्वारा हर वर्ष निशुल्क कार्यक्रम आयोजित किया जाता है जहा उनकी ज़रुरत है वह हर समय तैयार है। पालिकाध्यक्ष स्योहारा अख्तर जलील ने कहा कि में अपने नगर पालिका की मीटिंग में दिव्यांगों का भी प्रस्ताव पारित कर आऊंगा जिससे कि दिव्यागों को मदद ओर सम्मान मिले। अवध शुगर मिल सुखवीर सिंह ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से किसी की दद होती है और ईश्वर प्रसन्न होता है।
थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार गौड़ ने कहा कि हर समय दिव्यांगों का काम लेकर आते हैं न कि अन्य का बहुत अच्छे व्यक्ति है ऐसे व्यक्ति संसार में बहुत कम मिलते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष एमआर पाशा ने कहा कि जो गुरुवार को विश्व विकलांग दिवस के अवसर पर संस्था द्वारा लिहाफ, व्हीलचेयर, बैसाखी अन्य उपकरण दिव्यांगों, वृद्ध, विधवा, गरीब मजदूर को वितरित किये गए है और आगे भी करते रहे गए।
आने वाले समय में कैलिपर्स की मशीन लगाकर कारखाना बनाएंगे और दिव्यांगों को निशुल्क कैलिपर्स देंगे। जनवरी माह में फिर एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें व्हीलचेयर, ट्राई साइकिल, कैलिपर्स जूते आदि का भी निशुल्क कार्यक्रम लगाकर दिव्यांगों, विधवाओं, मजदूर गरीब आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर आए मुख्य प्रशांत कुमार गर्ग, रियासत राजा, सदाकत अली, ज्ञानेंद्र तोमर, मोहम्मद इंतजार, हिना आनंद, मोहम्मद आकिल, जाकिर, इकबाल अली, सुनील, शहेआलम आदि मौजूद रहे।

