- स्वर्ण आभूषणों की बिक्री में 50 फीसदी की आई गिरावट
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: विदेश में मुद्रा के रूप में एक-दूसरे देश से करेंसी की जगह सोने की मांग ने सोने के रेट में सुनामी ला दी है। इस सुनामी ने देश की बड़ी स्वर्ण मंडी में शुमार मेरठ का सराफा बाजार सूना कर दिया है। कारोबार में जबरदस्त गिरावट आने से स्वर्ण व्यापारी चिंतित हैं। जबकि सोना 70 हजारी हो गया है। सोने के दामों में पिछले तीन माह में तीन हजार प्रति तोला से अधिक उछाल आया है। इस उछाल ने स्वर्ण नगरी में हलचल मचा दी है। सराफा बाजार ग्राहकों को तरस गया है।
मुद्रा में आई भारी गिरावट
आॅल इंडिया जेम्स एंड ज्वेलरी डोमेस्टिक कौंसिल की डायरेक्टर रवि प्रकाश अग्रवाल का कहना है कि विदेशों में मुद्रा में गिरावट रही है। इसलिए एक देश दूसरे देश से करेंसी के रूप में सोना ले रहा है। ऐसे में सोने के डिमांड बढ़ गई है। जिस कारण विश्व भर में होने के रेट में तेजी से उछाल आ रहा है। इसी कारण बाजार में मंदी छा गई है। कारोबार में करीब 50 प्रतिशत गिरावट आई है।
कारोबार पर पड़ रहा असर
मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के महामंत्री विजय आनंद कहते हैं कि विश्व में उथल पुथल के चलते सोने के रेट में उछाल आ रहा है। ऐसे में ग्राहक सोना खरीदने से बच रहे हैं। जिसका असर कारोबार पर पड़ रहा है।
3000 प्रति तोला की हुई वृद्धि
मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल बताया कि पिछले डेढ़ माह में सोने के दाम में करीब 3000 प्रति तोला की वृद्धि आई है। जिसके चलते स्वर्ण आभूषण की बिक्री नहीं हो रही है।

यूक्रेन युद्ध का रहा प्रभाव
स्वर्ण कारोबारी अमित अग्रवाल यूक्रेन युद्ध के शुरू होने के बाद विदेशों में करेंसी के रूप में सोने का चलन बड़ा है। जिसके चलते सोने का रेट लगातार बढ़ रहा है। इसका असर कारोबार पड़ रहा है।
ग्राहकों ने खींचे हाथ
दीपक कंसल कहते हैं कि बाजार में सोने का रेट में उछाल का असर साफ नजर आ रहा है। ग्राहकों ने स्वर्ण भूषण खरीदने से हाथ खींच लिए हैं।
स्वर्ण नगरी में छाई विरानी
संदीप अग्रवाल का कहना है कि सोने के दाम में वृद्धि ने स्वर्ण नगरी में सुनसान कर दी। दिनभर बाजार सूना रहता है और दुकानदार जिस बात को लेकर चिंतित हैं।

नहीं आ रहे नए आर्डर
आशीष कौशिक कहते हैं कि पिछले डेढ़ माह में सोने के दाम में अत्यधिक वृद्धि हुई है। जिसका असर बाजार में पड़ रहा है। बाजार में नए आर्डर नहीं आ रहे हैं।
उथल-पुथल से अछूता सराफा बाजार
राज किशोर का कहना है कि विदेशों में चल रही उथल-पुथल ने पूरे विश्व में उथल-पुथल मचा दी है। इससे मेरठ सराफा भी अछूता नहीं रहा है। सोने के दाम बढ़ने से बाजार में मंदी है।
ग्राहकों का भारी टोटा
दीपक रस्तोगी का कहना है कि सोने के दाम अत्याधिक बढ़ने से सराफा बाजार में ग्राहकों का टोटा हो गया है। दिनभर बाजार सूना रहता है।
800 मीट्रिक टन सोने की खरीदारी
अंकुर बंसल का कहना है कि केंद्रीय बैंकों ने करीब 800 मीट्रिक टन सोने की पर्याप्त खरीदारी की है। अमेरिकी बैंकिंग संकट के कारण एक सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मान्यता पूर्ण रूप से बरकरार है। सोने की मांग के चलते जिसके दामों में उछाल आया है। जिससे स्वर्ण कारोबार पर असर पड़ रहा है।

