Friday, July 3, 2026
- Advertisement -

सड़क हादसे में चालक समेत दो बच्चों की मौत

  • नेशनल हाइवे पर शनिवार की सुबह हुआ हादसा, मृतकों के परिजनों में मचा कोहराम

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ/गाजियाबाद: क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में चालक समेत दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। शनिवार की सुबह हुए इस हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा है।

अमरोहा के कोचिंग संस्थान से दो गाड़ियों में सवार होकर बच्चे दिल्ली के जामिया मिलिया छठी कक्षा की प्रवेश परीक्षा देने जा रहे थे। इस कोचिंग संस्थान में ही बच्चे रहते भी हैं। एक गाड़ी 24 वर्षीय अनस निवासी अमरोहा चला रहा था, जिसमें 11 बच्चे सवार थे। जैसे ही कार क्रॉसिंग रिपब्लिक थानाक्षेत्र के नीलम धर्म कांटा के पास पहुंची तो एक्सप्रेसवे की दूसरी लेन में चल रहे ट्रक को ओवर टेक करने के चक्कर में मेन लेन पर खड़े ट्रक में जा घुसी।

कार इतनी तेज थी कि टक्कर लगते ही वह चारों और घुम गई, जिससे दूसरी लेन में चल रहे ट्रक से भी उसकी टक्कर हो गई और वह ट्रक पलट गया। हादसा इतने भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए और हर तरफ चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में से चालक समेत मौजूद बच्चों को बाहर निकाला और आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने कार चालक अनस और 10 वर्षीय उनेश निवासी संभल को मृतक घोषित कर दिया।

हालांकि अन्य बच्चों को आईसीयू में भर्ती कर उपचार शुरू किया। दोपहर को इलाज के दौरान 13 वर्षीय आजम निवासी नूरपुर बिजनौर की भी मौत हो गई। जबकि दो बच्चों 12 वर्षीय रिहान और 11 वर्षीय विजय को उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया। कार में सवार घायल विजय ने बताया कि वह चालक अनस के बराबर वाली सीट पर बैठा था। उसके साथ एक साथी और उसी सीट पर था, जबकि चालक के पीछे आजम और अन्य बच्चे बैठे थे।

16 31

उसने बताया कि दिल्ली 19 किलोमीटर दूर था, तो उसकी नींद लग गई। जब आंखे खुली तो ट्रक पलटा हुआ था और वह कार में सभी के साथ घायल थे। हर तरफ खून ही खून नजर आ रहा था। दुर्घटना के घायल बच्चों को जैसे ही अस्पतालों में ले गए तो वहां अफरा तफरी मच गई। एंबुलेंस कुछ बच्चों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां से उन्हें मनिपाल अस्पताल रेफर कर दिया।

वहीं, कुछ बच्चों को एसजेएम अस्पताल लेकर एंबुलेंस पहुंची तो वहां हर तरफ चीख-पुकार मची गई। बच्चों को तुरंत अमरजेंसी में भर्ती करा और फिर आईसीयू में भेज दिया। इसी तरह मनिपाल अस्पताल और सर्वोदय अस्पताल में भी बच्चों को तुरंत इलाज दिलाया गया। इस दौरान चिकित्सकों समेत पूरा मेडिकल स्टाफ बच्चों को उपचार दिलाने में जुट गया।

वहीं, बाहर भारी पुलिस मौजूद रही। एक्सप्रेसवे पर लगे कैमरे में पूरी घटना कैद हुई है। इससे साफ पता लग रहा है कि कार चालक अनस कार तेज गति से चला रहा था और वह कैंटर को ओवर टेक कर आगे निकलना चाह रहा था। ऐसे में आगे खड़े डंपर में कार घुस गई।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

2026 Renault Kwid भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹4.53 लाख; नए फीचर्स और CNG विकल्प के साथ आई अपडेटेड हैचबैक

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Weather: मानसून बना आफत, जम्मू-कश्मीर में बादल फटे, उत्तराखंड में बदरीनाथ हाईवे बंद

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img