Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

उच्च स्तर पर सोना वायदा, 68 हजार के नीचे चांदी

जनवाणी संवाददाता ।

नई  दिल्ली : आज घरेलू बाजार में सोने की वायदा कीमत में तेजी आई और यह करीब एक माह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.38 फीसदी ऊपर 48258 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

चांदी की बात करें, तो यह 0.3 फीसदी ऊपर 67442 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। पिछले सत्र में सोना 0.12 फीसदी बढ़ा था और चांदी 1000 रुपये लुढ़की थी। पीली धातु पिछले साल के उच्चतम स्तर (56200 रुपये प्रति 10 ग्राम) से करीब आठ हजार रुपये नीचे है।

वैश्विक बाजार में इतनी है कीमत

वैश्विक बाजारों में, दुनिया भर में कोविड के मामलों में तेजी से आज सोने की कीमत बढ़ी, जिससे कीमती धातु की सेफ-हेवन मांग को बढ़ावा मिला। हाजिर सोना 0.3 फीसदी बढ़कर 1,818.25 डॉलर प्रति औंस हो गया।

अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.1 फीसदी गिरकर 25.18 डॉलर प्रति औंस पर थी और प्लैटिनम 0.3 फीसदी बढ़कर 1,077.98 डॉलर पर पहुंच गया। सोने को राजनीतिक और वित्तीय अनिश्चितता के समय में एक सुरक्षित निवेश के रूप में देखा जाता है।

जून तिमाही में गोल्ड ईटीएफ में 1328 करोड़ का निवेश

निवेशकों ने गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेट कोषों (ईटीएफ) में जून 2021 को समाप्त तिमाही में 1,328 करोड़ रुपये का निवेश किया है। विशेषज्ञों का मानना है कि चालू वित्त वर्ष के शेष महीनों में निवेश का यह प्रवाह जारी रहेगी। इस साल जून की तिमाही में अर्थव्यवस्था में सुधार की उम्मीद के बीच निवेश का प्रवाह कुछ कम रहा है।

एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के आंकड़ों से यह जानकारी मिली। पिछले साल समान तिमाही में गोल्ड ईटीएफ में निवेश का आंकड़ा 2,040 करोड़ रुपये रहा था। निवेश का प्रवाह घटने के बावजूद गोल्ड ईटीएफ के प्रबंधन के तहत परिसंपत्तियां (एयूएम) जून, 2021 के अंत तक बढ़कर 16,225 करोड़ रुपये पर पहुंच गईं। जून, 2020 के अंत तक एयूएम 10,857 करोड़ रुपये रहा था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img