Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

गोल्डन गेटवे ने पंजाब को 48 रन से हराकर जीत दर्ज की

  • नगर के गोल्डन गेटवे क्रिकेट एकेडमी पर क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: नगर के गोल्डन गेटवे क्रिकेट एकेडमी पर क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वहां पर गोल्डन गेटवे की टीम ने पंजाब की टीम को 48 से रन से हराकर जीत दर्ज की और मैन आॅफ दा मैच सुशांत को चुना गया।
नगर के गोल्डन गेटवे क्रिकेट एकेडमी पर क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ भूपेन्द्र चौधरी, ब्रजपाल सिंह व प्रवीण आर्य, शानू ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

गोल्डन गेटवे बागपत व एसपीएस एकेडमी पंजाब के बीच खेला गया, जिसमें पंजाब की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। गोल्डन गेटवे बागपत की टीम ने 35 ओवर में 192 रन का लक्ष्य दिया, जिसमेें सुशांत ने पांच चौके व दस छक्कों की मदद से 103 बरनाए और आयुष ने 24 रन का योगदान दिया।

पंजाब की तरफ से टिल्लो ने तीन व राजा ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम 27 ओवर में 144 रन बनाकर आल आउट हो गयी, जिसमें गुरसीमर ने 51 रन का योगदान दिया। गोल्डन गेटवे बागपत की टीम ने यह मैच 48 रन से जीत लिया। वहां मैन आॅफ दा मैच सुशांत को चुना गया और ट्राफी देकर सम्मानित किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img