Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

छात्रों के लिए सुनहरा मौका, 27 राज्यों के विद्यार्थी को मिलेगी स्कॉलरशिप

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बीते वर्ष दिसंबर 2022 में रिलायंस फाउंडेशन की ओर से हुई घोषणा के बाद सूचना जारी हुई है। बताया जा रहा है कि, रिलायंस फाउंडेशन ने 27 राज्यों के पांच हजार छात्रों को स्कॉलरशिप देने का ऐलान किया है।

इस स्कॉल​रशिप में अगले 10 वर्षों के दौरान 50 हजार छात्रवृत्तियां मिलेगी। जिसमें स्नातक प्रथम वर्ष के इन विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान करीब 2 लाख रुपये दिए जाएंगे। साथ ही छात्रवृत्ति के साथ चयनित विद्यार्थियों को पूर्व छात्रों के नेटवर्क से भी जोड़ा जाएगा।

दरअसल रिलायंस फाउंडेंशन के सीईओ ने जानकारी दी है कि,जगन्नाथ कुमार ने कहा “हमें उम्मीद है कि रिलायंस फाउंडेशन स्कॉलरशिप, युवाओं के सपनों को नए पंख देगी।

भारत के विभिन्न भौगोलिक इलाकों में विभिन्न विषय पढ़ने वाले विद्यार्थियों में से स्कॉलरशिप के लिए चयन किया गया है। लड़कियों और लड़कों को समान प्रतिनिधित्व दिया गया है। हम चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हैं और हमें विश्वास है कि वे अपने सपनों को साकार करने के साथ साथ भारत की प्रगति में भी योगदान करेंगे।”

बता दें कि, यह स्कॉलरशिप छात्र की योग्यता और आर्थिक स्थिति के आधार पर दी जाती है। इस वर्ष के लिए चयनित विद्यार्थी इंजीनियरिंग/ टेक्नोलॉजी, विज्ञान, चिकित्सा, वाणिज्य, कला, व्यवसाय/ प्रबंधन, कंप्यूटर, कानून, वास्तुकला जैसे क्षेत्रों से हैं। वहीं, 2022-23 सत्र के लिए 5,000 विद्यार्थियों को 4,984 से अधिक शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ने वाले लगभग 40,000 आवेदकों में से चुना गया है।

इसमें सफल छात्रों में से 51% लड़कियां हैं। 99 विकलांग छात्रों को भी छात्रवृत्ति मिली है। चयन कठोर मानदंडों के आधार पर किया गया है, इनमें ‘योग्यता परीक्षा’, 12वीं के अंक व अन्य मानदंड शामिल हैं।

साथ ही चयनित विद्यार्थियों को उनके चयन के बारे में सीधी जानकारी दे दी जाएगी। आवेदक परिणामों को www.reliancefoundation.org पर भी देख सकते हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img