Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

अंग्रेजी कॅरियर का गोल्डन पासपोर्ट

 

Profile 13


रोमन लिपि में लिखी जानेवाली अंग्रेजी भाषा का उद्भव 5वीं शताब्दी में इंग्लैंड में एंग्लो-सेक्सन लोगों के द्वारा की गई थी। यह हिन्द-यूरोपियन भाषा परिवार में आती है और इसे दुनिया की सर्वप्रथम अंतर्राष्ट्रीय भाषा होने का गौरव प्राप्त है। हिन्द-यूरोपियन भाषा परिवार के 70 फीसदी लोगों के द्वारा यह भाषा बोली जाती है। अंग्रेजी दुनिया के कई देशों की राजभाषा के साथ ब्रिटिश उपनिवेश रह चुके देशों में विज्ञान, कंप्यूटर, इंजीनियरिंग, मेडिकल, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, नेवीगेशन, लॉ इत्यादि डोमेंस की भी भाषा रही है। इतना ही नहीं इंग्लिश दुनिया के कई भागों में लिंगुआ फ्रेंका (विभिन्न मातृभाषा वाले लोगों के मध्य संपर्क और संवाद की कॉमन भाषा) के रूप में भी प्रचलित और लोकप्रिय है।

चीनी भाषा को यदि छोड़ दें तो इंग्लिश दुनिया में सबसे अधिक लोगों के द्वारा बोली जाती है। इतना ही नहीं यह दुनिया में सबसे अधिक लोगों के द्वारा 67 देशों में दूसरी भाषा के रूप में सीखी जाती है। इंग्लैंड, संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, आॅस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, और आयरलैंड के 50 करोड़ लोगों की यह मातृभाषा है। दुनिया भर के लगभग 75 करोड़ लोगों के द्वारा यह भाषा विदेशी भाषा के रूप में बोली जाती है। संयुक्त राष्ट्र संघ, नाटो और यूरोपियन यूनियन सहित कई अंतर्राष्ट्रीय संस्थानों के द्वारा यह सह-राजकीय भाषा के रूप में प्रयोग में लाई जाती है।

1.4 बिलियन आबादी वाले देश भारत दुनिया में अमेरिका के बाद दूसरा सबसे बाद देश है, जहां आबादी का प्राय: 10 फीसदी हिस्सा अर्थात लगभग 14 करोड़ लोग अंग्रेजी बोलते हैं। उपर्युक्त आंकड़ों और फैक्ट्स से जो निष्कर्ष सामने खुल कर आता है वह यह है कि अंग्रेजी एक भाषा के रूप में दुनिया मे तेजी से लोकप्रिय हो रही है और यही कारण है कि इस भाषा के डिग्री, डिप्लोमा और अन्य प्रोफेशनल क्वालिफिकेशंस प्राप्त किए उम्मीदवारों के लिए यह कॅरियर के चहेते विषय के रूप में तेजी से अपनी जगह बना रहा है। अंग्रेजी के ग्रेजुएट्स और पोस्ट गे्रजुएट्स इंग्लिश के कम्युनिकेशन और राइटिंग स्किल में प्रवीण होते हैं और उनकी यही विशेषता उनको कॅरियर की राह में तेजी से कामयाबी दिलाता है।

शुरुआत कहां से करें

अंग्रेजी में कॅरियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवार किसी भी स्ट्रीम के साथ बारहवीं पास के बाद से स्टडी शुरू कर सकते हैं। इंग्लिश में तीन वर्ष का ग्रेजुएशन और उसके बाद दो वर्ष का पोस्ट ग्रेजुएशन किया जा सकता है। इंग्लिश में मास्टर की डिग्री के बाद इंग्लिश में पीएचडी करने का रास्ता खुल जाता है। लेकिन इसके अतिरिक्त इंग्लिश में कई डिग्री, डिप्लोमा और प्रोफेशनल कोर्स उपलब्ध हैं जिससे इस विषय में कॅरियर और जॉब्स के अवसर काफी अधिक बढ़ जाते हैं।

अंग्रेजी के अध्ययन के लिए प्रमुख संस्थान

देश में इंग्लिश के स्टडी के लिए प्रमुख संस्थान निम्नांकित हैं-

लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वीमेन, दिल्ली विश्वविद्यालय, नई दिल्ली

सैंट स्टीफंस कॉलेज, दिल्ली

रवींद्र भारती विश्वविद्यालय, कोलकाता

सेंट जेवियर्स कॉलेज, कोलकाता, मुंबई

मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज, चेन्नई

क्राइस्ट यूनिवर्सिटी, बैंगलोर

मिरांडा हाउस, नई दिल्ली

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़

रोजगार के अवसर कहां हैं

मीडिया के क्षेत्र में कॅरियर : इनफार्मेशन टेक्नॉलजी के तीव्र गति से विकास के साथ मीडिया के क्षेत्र में जॉब्स के नए अवसरों में बड़ी तेज गति से प्रसार हुआ है। इंग्लिश में ग्रेजुएशन और पोस्टग्रेजुएशन के साथ जर्नलिजम में डिग्री और डिप्लोमा करने के बाद इलेक्ट्रॉनिक और प्रिन्ट मीडिया में कॅरियर के अनेकानेक प्रवेश द्वार खुल जाते हैं। समाचार पत्रों, पत्रिकाओं और टेलीविजन चैनल्स में एडिटर, एसोसिएट एडिटर, न्यूज रीडर, सब-एडिटर, प्रूफ रीडर, रिपोर्टर, राइटर, फीचर राइटर, कॉलम्निस्ट और क्रिटिक के रूप में प्रतिष्ठित कॅरियर का प्रारंभ किया जा सकता है।

शिक्षा के क्षेत्र में संभावनाएं : सनातन से ही शिक्षक का पद सम्मान और गरिमा का माना जाता है, उन्हें राष्ट्रनिर्माता कहा जाता है। यदि आप भी अपने ज्ञान से शिक्षा और संस्कार की लौ जलाना चाहते हैं तो इंग्लिश विषय के साथ शिक्षक के पेशे के रूप में शानदार कॅरियर का आगाज कर सकते हैं। स्कूल लेवल पर इंग्लिश के टीजीटी और पीजीटी पोस्ट्स होते हैं। टीजीटी इंग्लिश के लिए इंग्लिश सब्जेक्ट में ग्रेजुएशन के साथ बीएड और पीजीटी इंग्लिश के लिए इंग्लिश में पोस्टग्रेजुएशन और बीएड डिग्री की जरूरत होती है। इसके अतिरिक्त इंग्लिश में मास्टर डिग्री और पीएचडी के साथ नेट और सेट क्वालिफाई करने के बाद कॉलेज मे एसोशिएट प्रोफेसर के रूप में भी टीचिंग कॅरियर का प्रारंभ किया जा सकता है।

सिविल सर्विसेज के डोमेन में कॅरियर : 1786 में ब्रिटिश भारत में तात्कालिन गवर्नर जनरल चार्ल्स कॉर्नवालिस ने ब्रिटिश गवर्नमेंट के तर्ज पर इंडियन सिविल सर्विसेज की स्थापना की थी। इसीलिए चार्ल्स कॉर्नवालिस को देश में ‘सिविल सर्विसेज का जनक’ कहा जाता है। प्रतिष्ठा और प्रिविलिज के तौर पर सिविल सर्विसेज के डोमेन में आईएएस, आईपीएस और आईएफएस के पोस्ट्स को हासिल करना किसी स्टूडेंट के लिए जीवन भर का सपना सरीखा होता है। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन नई दिल्ली के द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षाओं में एक मुख्य विषय के रूप में इंग्लिश के सिलेक्शन से सफलता की राहें आसान हो जाती हैं।

लाइब्रेरी साइंस में कॅरियर की राहें : यदि आपको किताबें पढ़ने का शौक है तो लाइब्रेरी साइंस एक ऐसा प्रोफेशनल डोमेन है जहां आप किताबों को पढ़ने के साथ झ्र साथ उनको मैनेज करने की जिम्मेदारी को एक पेशे के रूप में भी अपना सकते हैं। इंग्लिश में ग्रेजुएशन के बाद बी.लिब (बैचलर इन लाइब्रेरी साइंस) के कोर्स में डिग्री हासिल किया जा सकता है और जिससे स्कूलों में लाइब्रेरीयन के रूप में जॉब पाया जा सकता है। इंग्लिश में मास्टर डिग्री और लाइब्रेरी साइंस में मास्टर (एम.लिब) के साथ पीएचडी की डिग्री कॉलेज, यूनिवर्सिटी और अन्य ट्रैनिंग इंस्टिट्यूट्स में लाइब्रेरीयन के रूप में कॅरियर प्रारंभ करने में काफी मदद करता है।

पब्लिक रिलेशन्स डिपार्टमेंट : पब्लिक रिलेशन्स आॅफिसर को चीफ कम्यूनिकेशंस आॅफिसर भी कहा जाता है। वह किसी भी संस्था में सभी प्रकार के कम्यूनिकेशंस, पब्लिक रिलेशन्स, मीडिया मैनेजमेंट के लिए जिम्मेदार होता है। वह अपनी आॅर्गनाइजेशन के ब्रांड और इमेज मेंटेनेंस का कार्य भी करता है। इंग्लिश में मास्टर डिग्री हासिल किए स्टूडेंट्स की इंग्लिश कम्यूनिकेशन बहुत अच्छी होती है। इस डिग्री के साथ एमबीए और जर्नलिजम में डिप्लोमा और डिग्री कोर्स कर लेने के बाद पब्लिक रिलेशन्स डिपार्टमेंट में उत्कृष्ट कॅरियर का आगाज किया जा सकता है।

सूत्रधार के रूप में कॅरियर : टेलीविजन चैनलों या किसी मेगा शो की सफलता सूत्रधार के व्यक्तिगत आकर्षण और स्टेज पर उनके परफॉरमेंस पर भी काफी निर्भर करता है। प्रोफेशनल ऐंकर की कम्यूनिकेशन स्किल उत्कृष्ट क्वालिटी की होती है। वे अपने शब्दों और संवादों से दर्शकों और श्रोताओं का मन मोह लेते हैं। इंग्लिश के ग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट भाषा और कम्यूनिकेशन में मास्टर होते हैं और यही कारण है कि वे टेलीविजन, यूट्यूब, इंटरनेट और कई अन्य प्लेटफॉर्म्स पर अपने स्किल से ऐंकर के रूप में कॅरियर को एक नई दिशा दे सकते हैं। इंग्लिश में ग्रेजुएशन और मास्टर की डिग्री वाले कैंडीडेट्स के लिए रेडियो जॉकी तथा विडिओ जॉकी के डोमेन में भी अवसरों की कमी नहीं है।

प्रोफेशनल राइटिंग : राइटिंग के आर्ट के बारे में कहा जाता है कि यह व्यक्ति को पूर्ण बनाता है। इसकी एक और खासियत यह भी है कि इस विधा को प्रोफेशन के तौर पर अपनाकर अच्छी कमाई की जा सकती है। मशहूर लेखक अपने किताबों से दुनिया भर में ढेर सारी प्रसिद्धि और आय अर्जित करते हैं। इंग्लिश के ग्रेजुएट और मास्टर अपनी पसंद के विषय पर पुस्तकें लिख सकते हैं जिनकी कॉपीराइट बेचकर बड़ी आय अर्जित की जा सकती है। इसके अतिरिक्त इनफार्मेशन टेक्नॉलजी के मॉडर्न युग में आॅनलाइन कंटेन्ट राइटिंग का बिजनस भी काफी फलफूल रहा है।

इंग्लिश में बाजार की मांग के अनुसार आॅनलाइन कंटेन्ट लिखना काफी लूकरेटिव होता है। इसके अतिरिक्त ब्लॉग लिखना वर्तमान समय में फैशन और कमाई का एक बड़ा साधन बन चुका है। ब्लॉग्स के माध्यम से रेगुलर इंकम प्राप्त किया जा सकता है। ब्लॉग्स के साथ प्रचार के बैनर और विज्ञापन पोस्ट किये जाते हैंक स्पॉन्सर किये हुए कंटेंट्स और इमेजेज भी पोस्ट किये जा सकते हैं जिनके बदले में ब्लॉगर को रेग्युलर पेमेंट किया जाता हैक

कॉपीराइटर के रूप में कॅरियर : विज्ञापन, मीडिया तथा मार्केटिंग के क्षेत्र में कॉपीराइटर का मुख्य कार्य किसी कंपनी के प्रोडक्टस और सर्विसेज के सेल के लिए शब्दों, वाक्यों, कैचफ्रेज, स्लोगन्स, टैगलाइंस और पैराग्राफ से पाठकों और दर्शकों का दिल जीतना होता है, विश्वास हासिल करना होता है।

कॉपीराइटर्स की क्रिएटिव आर्ट और स्किल प्रिन्ट ऐडस, सोशल मीडिया, रेडियो और पॉडकास्ट ऐडस, टेलीविजन, वेबसाइट्स, बिलबोर्डस, पोस्टर्स और अन्य कई माध्यमों में दिखाई पड़ती है।आॅनलाइन मार्केटिंग से लेकर बड़े-बड़े कॉपोर्रेट हाउस तक, रिटेल मार्केटिंग से लेकर होलसेल मार्केटिंग तक प्राय: सभी बिजनस फर्म अपने प्रोडक्टस और सर्विसेज की बिक्री के लिए इंग्लिश भाषा में मास्टर डिग्री वाले कंडीडटेस को कॉपीराइटर के रूप में जॉब प्रदान करते हैं।
श्रीप्रकाश शर्मा


janwani address 202

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img