Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

बाजार की अच्छी शुरुआत, सेंसेक्स 200 अंक ऊपर, निफ्टी 15800 के पार

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: मजबूत ग्लोबल संकेतों के बीच आज घरेलू मार्केट की शुरुआत लाल निशान में हुई है। सेंसेक्स 202.34 अंक यानी 0.38 फीसदी की तेजी के साथ 52,995.96 के लेवल पर ओपन हुआ है। वहीं, निफ्टी इंडेक्स 62.00 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 15,844.15 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है। लगातार कई दिनों की गिरावट के बाद आज मार्केट में तेजी देखने को मिल रही है।

ग्लोबल मार्केट में रही तेजी

एशियाई बाजारों की आज अच्छी शुरुआत हुई है। यहां पर निक्केई हरे निशान में दिखाई दे रहा है। वहीं, शंघाई और कोस्पी लाल निशान में है। इसके साथ ही अमेरिकी बाजारों में डाओ जोंस भी 150 अंक ऊपर नजर आ रहा है। शुक्रवार को अमेरिकी मार्केट अच्छी बढ़त के साथ बंद हुए थे।

7 शेयर्स में जारी है गिरावट

आज सेंसेक्स के टॉप-30 शेयर्स में से 7 स्टॉक लाल निशान में दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा 23 शेयर्स में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। आज का टॉप गेनर स्टॉक टाटा स्टील है। वहीं, टॉप लूजर शेयर अल्ट्राकेमिकल है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img