- पीड़ित परिवार गया था मेले में घूमने
जनवाणी संवाददाता |
ख़तौली: विगत रात्रि रतनपुरी के एक मोहल्ले में बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट होने के कारण मकान में आग लग गयी। आग लगने से मकान में रखा लाखों रुपये का घरेलू सामान और नकदी जलकर खाक हो गयी। उधर जलती आग पर मोहल्ले वालों ने मिट्टी और पानी डालने के बाद आग बुझाने का प्रयास किया, मगर आग ने और विकराल रूप धारण कर लिया, इसके बाद ग्रामीणों ने फायर बिग्रेड को आग लगने की सूचना दी, मौके पर पहुचीं फायर बिग्रेड की गाड़ी ने घण्टो आग पर पानी की बौछारें चलाकर घण्टो बाद आग पर काबू पाया।
वही आग लगने की घटना से मोहल्ले में अफरा तफरी का माहौल बना हुआ था। पीड़ित परिवार घटना के समय गांव में मेला देखने के लिये गया था। गुरुवार को राजस्व अधिकारियों ने घटना स्थल का मौका मुआयना कर आग में जलने से पांच लाख रुपये के नुकसान का आकलन कर पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाने का आश्वाशन दिया है।
रतनपुरी निवासी रामकुमार पुत्र जोधा सिंह बुधवार की रात्रि मकान का ताला लगाकर अपने परिवार के साथ गांव में ही मेला देखने के लिये गया था। इस दौरान रामकुमार के बंद मकान में बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट होने से संगदिग्द परिस्थितियों में आग लग गयी। इसके बाद धीरे धीरे आग पूरे मकान में फेल गयी। और आग ने विकराल रूप धारण कर आग की लपटें बंद मकान से बहार आने लगी। वही मकान में आग लगती हुई देख ग्रामीणों में हड़कम मच गया।
ग्रामीणों ने घर मे आग लगने की सूचना मकान स्वामी रामकुमार को दी, आनन फानन में रामकुमार परिवार के साथ मकान पर पहुचा जहा उसने मकान के ताले खोलकर मकान के अंदर लगी हुई आग पर ग्रामीणों के साथ मिलकर पानी और मिट्टी डाली मगर आग के पूरे मकान में लगने से ग्रामीण आग पर काबू नही पा सके जिसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुचीं फायर बिग्रेड की गाड़ी ने लोगो के साथ मिलकर आग पर घण्टो पानी की बौछारें की जिसके बाद आग पर काबू पाया गया।
आग बुझने तक मकान में रखा लाखो रुपये का सामान फ्रिज, कूलर, टीवी, फर्नीचर, इन्वेंटर, बेटरे, नकदी आदि समान जलकर खाक हो गया था। वही घटना के बाद ग्रामीणों में अफरा तफरी का माहौल बना हुआ था। गुरुवार को राजस्व अधिकारियों ने पीड़ित के मकान का मौका मुआयना किया और नुकसान का आकलन किया, जिसमें मकान में आग लगने से पीड़ित का लाखों का सामान जलकर खाक हो गया था। राजस्व अधिकारी ने पीड़ित को आर्थिक मदद दिलाने का आश्वाशन दिया है। उधर, मकान में आग लगने की घटना के बाद पीड़ित और उसके परिवार का रो रो हाल बेहाल हो रहा था।

