नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन है। आज यानि 14 मई को पूरी दुनिया मदर्स डे मना रही है। गूगल हर खास मौके को और भी स्पेशल बनाने के लिए अपना डूडल पेश करता है। वहीं, आज मदर्स डे के अवसर पर गूगल भी खास डूडल बना कर सेलिब्रेट कर रहा है।
गूगल के इस खास डूडल की बात करें तो इसमे मां के प्यार की झलक देखी जा सकती है। गूगल ने पहली तस्वीर में एक मुर्गी अंडा देती दिख रही है, वहीं दूसरी तस्वीर में मुर्गी की पूरी फैमली देखने को मिली है जिनके साथ वह बहुत खुश है। अगली तस्वीर में पानी में रहने वाले जीव ऑक्टोपस और उसके बच्चों को दिखा गया है।


