Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

Google News & Discover की सेवाएं डाउन, न्यूज-डिस्कवर और ट्रेंड्स पर पड़ा असर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज शुक्रवार की शाम गूगल की कुछ सेवाएं प्रभावित हो गईं। कई यूजर्स ने शिकायत की कि गूगल न्यूज काम नहीं कर रहा है। इसमें न्यूज टैब और गूगल न्यूज का होम पेज शामिल है। वहीं, गूगल डिस्कवर के होम पेज की फीड और गूगल ट्रेंड्स के भी काम नहीं करने की जानकारी सामने आ रही है। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इस बारे में प्रतिक्रिया दी है।

गूगल न्यूज टैब की बात करें तो इसमें यूजर्स को सबसे ज्यादा समस्या आई। यूजर्स ने सोशल मीडिया पर बताया कि कई बार सर्च करने पर यह संदेश मिला, ‘डिड नॉट मैच एनी न्यूज रिजल्ट’। वहीं, सर्च इंजन की पर्सनलाइज्ड कंटेंट फीड ‘गूगल डिस्कवर’ की बात करें तो इसमें यूजर्स को ‘समथिंग वेंट रॉन्ग’ और ‘नो स्टोरीज अवेलेबल, ट्राय अगेन लेटर’ जैसे संदेश मिले।

जीमेल और गूगल मैप्स पर भी असर
डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, कुछ देशों में जीमेल, गूगल सर्च और गूगल मैप्स की सेवाओं पर भी असर पड़ा है। डाउनडिटेक्टर ने कई रिपोर्ट्स का अध्ययन कर आंकड़े जारी किए। इसके मुताबिक, शुक्रवार शाम सात बजे तक 65 फीसदी लोगों ने गूगल से जुड़ी वेबसाइट्स को एक्सेस करने, 31 फीसदी यूजर्स ने गूगल सर्च का इस्तेमाल करने और चार फीसदी यूजर्स ने लॉगइन करने में परेशानी आने से जुड़ी जानकारी साझा की है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img