Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

सरकार जनता की आवाज उठाने से नहीं रोक सकती: तबस्सुम

  • बेटे नाहिद हसन और अपने गैंगस्टर कार्यवाही पर बयान

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: पूर्व सांसद एवं समाजवादी पार्टी की नेत्री तबस्सुम हसन ने कहा कि सरकार किसान विरोधी नीतियों के कारण नेताओं, पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रही है। इसी के तहत मेरे और मेरे पुत्र के खिलाफ गैंगस्टर की कार्यवाही की गई है, सरकार किसानों एवं जनता की आवाज उठाने से नहीं रोक सकती।

शनिवार को पूर्व सांसद तबस्सुम हसन ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि पुलिस द्वारा मुझे और मेरे पुत्र सपा विधायक नाहिद हसन तथा 38 अन्य लोगों के खिलाफ कैराना कोतवाली पुलिस द्वारा गैंगस्टर की कार्यवाही किए जाने का पता समाचार पत्रों से चला।

उन्होंने कहा कि सब लोग जानते हैं कि मरहूम चौधरी मुनव्वर हसन जब इस दुनिया से गए तो हमें विरासत में गरीबों, मजलूमों के हक की आवाज उठाने का काम देकर गए थे इसलिए पिछले 12 सालों से मैं और मेरा बेटा चौधरी नाहिद हसन यही काम कर रहे हैं।

मौजूदा वक्त में केंद्र सरकार ने किसानों के खिलाफ जो बिल पास कराया है, उससे देश भर के किसान आंदोलित हैं, हम भी मौजूदा हालात में किसानों के आंदोलन को अपना समर्थन दिया है। साथ ही, मुजफ्फरनगर महापंचायत एवं गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों के बीच पहुंचे हैं।

25 11

पूर्व सांसद ने कहा कि मैं भी एक किसान हूं और किसानों के दुख दर्द को अच्छी तरह से समझती हूं। किसान मेरे परिवार के समान हैं। परिवार वाला ही परिवार का दुख समझ सकता है। मौजूदा आंदोलन किसानों के साथ-साथ आम जनता का भी आंदोलन है लेकिन, वर्तमान सरकार द्वारा अपनी किसान विरोधी नीतियों का विरोध करने वाले नेतागण, पत्रकार तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। उसी कड़ी में मुझे व मेरे बेटे और 38 अन्य लोगों के विरुद्ध साजिशन कार्यवाही की है। यह कार्यवाही किसानों व जनता की आवाज उठाने से हमें नहीं रोक सकती।

अखिलेश के दरबार में गूंजेगा गैंगस्टर प्रकरण

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने कैराना से सपा विधायक नाहिद हसन और पूर्व सांसद तबस्सुम हसन समेत 40 लोगों पर गैंगस्टर की कार्यवाही किए जाने को लेकर कहा कि लोकतंत्र में आंदोलन करने की आजादी है। विपक्ष समय-समय पर आंदोलन कर सत्तापक्ष को सजग करने का काम करता है।

विधायक नाहिद हसन और पूर्व सांसद तबस्सुम हसन पर गैंगस्टर की कार्यवाही को लेकर पार्टी पूरी तरह से उनके साथ है। रविवार को लखनऊ हाईकमान से बात की जाएगी। साथ ही, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भी पूरे मामले से अवगत कराया जाएगा। उन्होंने भाजपा सरकार पर दमन करने के आरोप लगाए।

भाजपा सरकार हताश और निराश

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्य योजना आयोग के पूर्व सदस्य प्रोफेसर सुधीर पंवार ने कहा कि सपा विधायक नाहिद हसन एवं पूर्व सांसद तबस्सुम हसन पर गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही से पता चलता है कि भाजपा कितनी हताश और निराश है। उन्होंने कहा कि जनता की नाराजगी विपक्षी दलों पर पुलिस कार्यवाही से दूर नही होगी, उल्टा इससे भाजपा की रही सही साख भी समाप्त हो जाएगी।

समाजवादी पार्टी को देश के कानून एवं अदालतों पर भरोसा है, पार्टी नेताओ के उत्पीड़न के खिलाफ हर स्तर पर विरोध होगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img