Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

कृषि योजनाओं से व्यवस्था परिवर्तन कर रही सरकार: प्रदीप

  • किसान कल्याण मिशन योजना के अंतर्गत कृषक मेला

जनवाणी संवाददाता |

ऊन: कैराना लोकसभा से भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी ने कहा कि सरकार कृषि योजनाओं से व्यवस्था परिवर्तन कर रही है। उन्होंने किसानों से कृषि सुधार को अपनाते हुए आगे बढ़ने का आह्वान किया।

बुधवार को सांसद प्रदीप चौधरी ने ऊन ब्लॉक परिसर में किसान कल्याण मिशन योजना के अंतर्गत कृषक मेले का शुभारम्भ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी ने कहा कि किसानों को सरकार की योजनाओं पर अमल करना चाहिए।

जिससे कि व्यवस्था परिवर्तन हो सके। उन्होंने विश्वास दिलाया कि किसानों की प्रत्येक समस्या का समाधान सरकार द्वारा किया जाएगा सरकार द्वारा घर-घर शौचालय बनवाए गए, बिजली के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन किया गया, धारा 370 हटाई, नए कृषि कानूनों पर बताया कि किसान की जमीन न तो बंधक होगी न ही एमएसपी खत्म होगा, कान्ट्रेक्ट भी किसान की सहमति से होगा।

सरकार द्वारा किसानों की जो भी आपत्ति थी उन्हें भी मान लिया गया है। उन्होंने किसानों से फसल चक्र परिवर्तन पर जोर देते हुए कहा कि फसल चक्र अपनाकर किसान अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों से किसानों की समस्या की त्वरित निदान करने की निर्देश दिए।

केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के भी प्रयास जारी है। प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत 74 किलोमीटर की सड़क स्वीत कराई है। कार्यक्रम में सभी विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की योजनाओं की जानकारी किसानों को दी। इस अवसर पर दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा दिव्यांगों को 29 ट्राईसाईकिल, 6 व्हील चेयर, 3032 बैसाखी चार छड़ी, एग्रो लेटर चार, कान की मशीन एक ही स्मार्ट केन वितरित किया गया।

इसके अलावा अन्य विभागों द्वारा चयनित किसानों एवं स्वयं सहायता समूह सांसद द्वारा प्रमाण पत्र दिए गए।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र तोमर, सीडीओ शंभू नाथ तिवारी, जिला कृषि अधिकारी डा. हरि शंकर, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डा. ओंकार सिंह, परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, भूमि संरक्षण अधिकारी डा. नीरजा सिंह आदि अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में किसानों ने लीड बैंक मैनेजर के सामने बैंक मैनेजरों द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड के नाम पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। इसके अलावा किसानों ने आवारा पशुओं के मुद्दे पर मुख्य विकास अधिकारी तथा बिजली उत्पीड़न पर बिजली विभाग के अधिकारियों को घेरा बाद में सांसद द्वारा किसानों को समस्या के निदान के आश्वासन पर किसान शांत बैठे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img