Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

सरकारी रिकार्ड को बेहतर ढंग से रखा जाए: डीएम

  • जिलाधिकारी ने किया तहसील का निरीक्षण

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: जिलाधिकारी जसजीत कौर ने तहसील कैराना का निरीक्षण करते हुए खुले में फाइल और दस्तावेज रखे होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए रिकार्ड के बेहतर रखरखाव के निर्देश दिए।

मंगलवार को जिलाधिकारी जसजीत कौर ने तहसील कैराना का निरीक्षण करते हुए उप जिलाधिकारी कार्यालय न्यायालय, बाढ़ नियंत्रण, न्यायालय तहसीलदार कार्यालय रजिस्ट्रार कानूनगो, राजस्व भिलेखागार का निरीक्षण करते हुए रिकार्ड के बेहतर रखरखाव के दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने खुले में फाइलें व दस्तावेजों को देखकर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि दस्तावेजों को ठीक तरह से सुरक्षित रखा जाए। साथ ही, साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखा जाए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आम जनता की समस्याओं को समय से निस्तारण करें ताकि लोगों को अनावश्यक परेशान न होना पडे। डीएम ने निर्देश देते हुए कहा कि स्थाई प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण-पत्र आदि निर्धारित समय अंतर्गत निर्गत करें ताकि लोगों को अनावश्यक परेशान न होना पडे।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को न्यायालय में कार्यों को समय सीमा के भीतर त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसील परिसर में शिकायत पेटिका को देखकर कहा कि प्रतिदिन शिकायत पेटिका से शिकायत को देखकर उनका भी निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान रिकार्ड रूम में व्यवस्थित पाए जाने पर प्रशंसा की।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी उद्भव त्रिपाठी, तहसीलदार प्रवीण कुमार आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img