Sunday, April 12, 2026
- Advertisement -

यूपी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर शासन गम्भीर

  • परीक्षा के दौरान रहेंगे सुरक्षा के कड़े प्रबंध, नहीं होने दी जाएगी नकल
  • जिले में108 केंद्रों पर होगी परीक्षा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी कि यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू होने जा रही है। मंगलवार को परीक्षाओं को लेकर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने शिक्षा विभाग और पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक ली और कड़े निर्देश दिए ताकि परीक्षा नकल विहीन सम्पन कराई जा सके। परीक्षा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे। जिले में बोर्ड परीक्षा 108 केंद्रों पर होगी।

एनआईसी में आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिंग में मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने मेरठ के कमिश्नर सुरेन्द्र सिंह और आईजी प्रवीण कुमार से मंडल भर के स्कूलों में स्वच्छ परीक्षा कराने के निर्देश दिए। डीएम के. बालाजी ने बताया कि 108 केंद्रों पर परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा के बाद 323 केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं को जमा किया जाएगा। इसके अलावा पांच केंद्रों पर कापियां जांची जाएंगी।

मुख्य सचिव को यह भी जानकारी दी गई कि परीक्षा में नकल न हो इसके लिए सात उड़न दस्ते बनाये गए है। पूरे मेरठ को सात जोन और 12 सेक्टरों में बांटा गया है। परीक्षा के दौरान संबंधित थानों की फोर्स के अलावा अलग से पुलिसबल लगाया जाएगा। बैठक में एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव, एसपी देहात केशव कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक और बोर्ड के अधिकारी मौजूद थे।

आॅनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानि यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को शुरू होने में महज आठ दिन शेष बचे हैं। परीक्षा को लेकर बोर्ड की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई है। बताया जा रहा है कि वैसे तो छात्रों को होली बाद स्कूलों द्वारा प्रवेश पत्र वितरित किए जाएंगे। मगर छात्र-छात्राएं चाहे तो वह आॅनलाइन प्रवेश पत्र भी डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें कि यूपी बोर्ड परीक्षा में इस वर्ष जिले से 79,042 छात्राएं शामिल होंगे। 10वीं की बात करें तो उसमें 40,582 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे और 12वीं में 38,460 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। परीक्षा के लिए जिले में 108 केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें 6 राजकीय, 12 वित्तविहीन और 90 सहायता प्राप्त कॉलेजों को केद्र बनाया गया है। इन केंद्रों पर करीब 6126 परीक्षकों की तैनाती करने की तैयारी की जा रही है।

परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 8 से 11 और दूसरी पाली 2 से बजे तक आयोजित होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि परीक्षा की तैयारी पूरी की जा रही है। वहीं उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र पैटर्न को लेकर कई तरह की अफवाहें फैलाई जा रही है, जिनसे छात्र सावधान रहे। क्योंकि परीक्षा पैटर्न में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। परीक्षाएं पूर्व की भांति पुराने पैटर्न के आधार पर ही सम्पन्न कराई जाएगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

RCFL भर्ती 2026: ऑपरेटर प्रशिक्षु के 188 पदों पर सुनहरा मौका, 11 से 27 अप्रैल तक करें आवेदन

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आप​का हार्दिक स्वागत और...

Women Reservation: महिला आरक्षण कानून पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, 2029 चुनाव से लागू करने पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला...

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स विवाद में, डगआउट में मोबाइल इस्तेमाल पर उठा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के...
spot_imgspot_img