Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

किसानों को उद्यमी बनाएगी योगी सरकार

  • खाद्य प्रसंस्करण की 375 बड़ी इकाइयों की स्थापना होगी
  • पीएमएफएमई योजना के तहत 41336 इकाइयों लगाई जाएंगी
  • युवाओं के लिए रोजगार के अवसर होंगे उपलब्ध

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: योगी सरकार किसानों को उद्यमी के तौर पर स्थापित करना चाहती है। इससे किसानों की तो आय बढ़ेगी ही, साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे। प्रदेश सरकार खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति-2017 (संशोधित) की सहायता से 375 बड़ी इकाइयों की स्थापना की जाएगी। साथ ही पीएमएफएमई योजना के तहत 41336 खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना/उन्यन किया जाएगा।

योगी सरकार किसानों की आय को बढ़ाना चाहती है। साथ ही सरकार का लक्ष्य है कि अगले पांच साल में हर परिवार से कम से कम एक व्यक्ति को रोजगार का अवसर मिले। इसके लिए योगी सरकार सतत प्रयत्नशील है। सरकार चाहती है कि किसानों को उसकी फसल की अच्छी कीमत मिले। इसके लिए सरकार किसानों को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग से जोड़ेगी। खाद्य प्रसंस्करण के बाद फसल के खराब होने की आशंका नहीं रहेगी और बाजार में उत्पाद की अच्छी कीमत भी मिलेगी। इसके साथ कई रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे।

सरकार पीएमएफएमई योजना के तहत 41336 खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना/उन्यन कराएगी। प्रधानमंत्री फार्मलाइजेशन आफ माइक्रो फूड प्रोसेसिंग (पीएमएफएमई) योजना के तहत खाद्य उद्योग में अपना काम शुरू करने के लिए सरकार सहायता देती है। इसके तहत छोटे खाद्य प्रसंस्करण के उद्योग शुरू किए जा सकते हैं।

इसके साथ ही प्रदेश सरकार खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति-2017 (संशोधित) की सहायता से 375 बड़ी इकाइयों की स्थापना की जाएगी। इसके अलावा उद्यम लगाने के लिए किसानों और उद्यमियों के प्रशिक्षण की भी व्यवस्था करेगी। सरकार का लक्ष्य है कि अगले पांच सालों में 210000 उद्यमियों व किसानों को प्रशिक्षण दिलाने का है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img