Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

महिलाओं की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता: विमला बाथम

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को देखते हुए सीएचसी केंद्र दौराला का निरीक्षण किया। जिसमें सभी सुविधाओं को पर्याप्त मात्रा में पाया गया। साथ ही सीएचसी केंद्र पर ही ऑक्सीजन प्लांट लगाया जा रहा है। यह जानकारी महिला आयोग की अध्यक्षा विमला बाथम एवं सदस्य राखी त्यागी ने दी।

उन्होंने बताया कि महिलाओं को स्वास्थ संबंधी किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो इसीलिए सीएचसी केंद्र का निरीक्षण किया है । उन्होंने बताया कि महिलाओं के प्रति अपराध को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि जैसे ही महिला के प्रति कोई भी अपराध की शिकायत है उसमें त्वरित कार्यवाही की जाए। दरअसल आरटीओ के पास की एक युवती अपनी मां के साथ महिला आयोग की अध्यक्षा से मिलने पहुंची थी।

जिसमें उसने बताया कि कई बार अधिकारियों को एप्लीकेशन दे दी गई है, लेकिन अभी तक छेड़छाड़ की घटना पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है। उसी का पड़ोस का एक युवक उसके घर में घुसकर छेड़छाड़ करते हुए जान से मारने की धमकी दे रहा है। शिकायत का संज्ञान लेते हुए महिला आयोग की अध्यक्षा विमला बाथम से संबंधित पुलिस अधिकारी को फोन कर ठोस कार्रवाई के निर्देश दिए।


DAINIK JANWANI 5 scaled

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...
spot_imgspot_img