- वर्धमान कॉलेज में सात दिवसीय शिविर के तीसरे दिन को बचत दिवस के रूप में मनाया
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: वर्धमान कॉलेज बिजनौर की राष्ट्रीय सेवा योजना की तृतीय एवं चतुर्थ इकाई का ग्राम पेदा एवं गोकलपुर कासम में सात दिवसीय शिविर के तीसरे दिन को बचत दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम अधिकारी डा. विशाल शर्मा ने शिविर में अतिथि के रूप में पधारे व्यक्तियों का स्वागत किया और स्वयंसेवियों को इन अतिथियों से प्राप्त ज्ञान को अपने आस-पास विस्तारित करने का आग्रह किया।

राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर में गुरुवार को प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय बिजनौर से उपस्थित राजीव कुमार शर्मा ने सरकार द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया और कहा कि स्त्रियों के कल्याण के लिए कल्याणी योजना, कृषकों के कल्याण के लिए कृषि कार्ड योजना, इसके अलावा अटल पेंशन योजना, अकाउंट इन्श्योरेंस आदि विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया।
साथ ही एटीएम पिन को किसी के साथ साझा करने से मना किया। स्वयंसेवियों ने बैंकिंग से सम्बंधित कई प्रश्नों के उत्तर उनसे प्राप्त किए। इसी क्रम में वर्धमान कॉलेज के पूर्व एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डा़ राजीव अग्रवाल ने स्वयंमसेवियों को अपने भीतर सेवाभाव को विकसित करने का आग्रह किया और अपने भीतर पनप रहे अहंकार और संकोच को जड़-मूल से खत्म करने के लिए कहा।
स्वयंसेवियों ने सामाजिक समस्याओं को लेकर नुक्कड़ नाटक की तैयारी की और शिविर के अन्य दिनों में गांव में उसके प्रस्तुतिकरण की रूपरेखा बनाई। कार्यक्रम अधिकारी डा. ओपी सिंह ने शिविर में अपने निर्देशन में स्वयंसेवियों की दस-दस टीमें बनाकर ग्रामीणों में बचत की प्रवृत्ति और बचत खाता खुलवाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर स्वयंसेवियों में कार्तिक रावत, सत्यम चौधरी, हर्षित चौधरी, आदित्य कुमार, आंचल राठी, इशिका, जैनब, अभिषेक शर्मा, दिलीप कुमार, अवनीश कुमार, आशु सन्नी कुमार, कुश कुमार, मरियम, विवेक कुमार, सृष्टि, मुहम्मद कम्बर, यश अग्रवाल, असम राशिद, काजल सैनी आदि उपस्थित रहे।

