Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

शासन की योजनाएं प्राथमिकता पर: दीपक मीणा

  • नवनियुक्त डीएम पत्रकारों से हुए रुबरु, विकास कार्य पकड़ेंगे गति

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: नवनियुक्त डीएम दीपक मीणा ने शनिवार को कलक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में कार्यभार ग्रहण किया। 2011 बैच के आईएएस अधिकारी दीपक मीणा ने अपनी प्राथमिकताएं बताते हुए कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य व अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सरकार की अपेक्षा अनुरूप कार्य कराये जायेंगे। कार्यभार ग्रहण करने के बाद आईएएस दीपक मीणा पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

01 15

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों, आमजन और मीडिया से समन्वय स्थापित कर आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि जनपद में जो भी विकास कार्य चल रहे हैं, उनको गति प्रदान की जायेगी। आमजन का जीवन सुलभ हो इस पर विशेष जोर दिया जायेगा। केन्द्र और यूपी सरकार की जो योजनाएं चल रही है, उनको प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा। जीरो टोलरेंस के साथ जनपद में काम होगा। भ्रष्टाचार में लिप्त किसी भी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। इस अवसर पर अधिकारी व कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img