Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

दहेज के खिलाफ गवर्नर की हुंकार

  • प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा-बेटियां बनें आत्मनिर्भर

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने सामाजिक बुराई दहेज प्रथा के खिलाफ हुंकार भर दी। उन्होंने कहा कि दहेज के खिलाफ एकजुट होकर मुकाबला करने की जरुरत हैं। बेटियों को आत्मनिर्भर बनाए। प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल गुरुवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के 34वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में बोल रही थी। उन्होंने कहा कि ये दिन बेटियों का हैं।

क्योंकि इस दीक्षांत समारोह में मेडल पाने वालों में सबसे ज्यादा बेटियां शामिल रही हैं। प्रतिशत की बात की जाए तो दीक्षांत समारोह में 70 प्रतिशत बेटियों और 30 प्रतिशत बेटों को मेडल प्रदान किए गए। वहीं कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने दहेज लोभियों के खिलाफ खुलकर बोली तथा कहा कि दहेज प्रथा को खत्म करने का समय आ गया है।

07 12

केवल जरूरत है तो सभी को एकजुट होने की। राज्यपाल ने 2017 से 2021 तक दहेज के कारण हुई 35,900 महिलाओं की हत्या पर चिंता व्यक्त की। राज्यपाल ने समाज के हर वर्ग से दहेज प्रथा के खिलाफ आंदोलन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर 70 प्रतिशत बेटियों को स्वर्ण पदक मिल रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश में पिछले पांच वर्ष में 11,800 महिलाओं की दहेज के कारण हुई आत्महत्या चिंता का विषय है।

कब तक बेटियां अपना यूं ही बलिदान देती रहेंगी? इसके लिए समाज के प्रबुद्ध लोग और जनप्रतिनिधियों को आगे आकर दहेज प्रथा को बंद कराना चाहिए। जिस समय प्रदेश की राज्यपाल दहेज प्रथा को लेकर मंच से चर्चा कर रही थी तो अचानक भावुक भी हो गर्इं थी। एकाएक कार्यक्रम में मौजूद सभी लोग भावुक होते दिखे। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने 195 मेधावियों को 228 स्वर्ण पदक वितरित किए और बेटियों की खूब पीठ थपथपाई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img