Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

Govinda: गोविंदा का 61वां जन्मदिन आज, पत्नी ने कहा-अगले जन्म अभिनेता जैसा बेटा चाहिए

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। गोविंदा भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता है। आज शनिवार को अभिनेता अपना 61वां जन्मदिन मना रहे है। गाविंदा को उनके फैंस कुली वंबर वन, हीरो नंबर वन, आंटी नंबर वन के नाम से भी जानते है। गाविंदा अपने अभिनय से सभी के दिलो पर राज करते है। आज अभिनेता के जन्मदिन के अवसर पर जानते है उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।

इस दिन हुआ था अभिनेता का जन्म

गोविंदा का जन्म मुंबई के उपनगर विरार में 21 दिसम्बर 1963 को हुआ था। उनके पिता आनंद आहूजा 40 के दशक में अभिनेता रह चुके हैं, जबकि मां निर्मला देवी क्लासिकल सिंगर थीं।

गोविंदा की पत्नी ने कहा, अभिनेता जैसा बेटा चाहिए

कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में गोविंदा की पत्नी सुनीता ने कहा, ”गोविंदा बेहद अच्छे पति हैं। लेकिन उन्हें अगले जन्म में गोविंदा जैसा बेटा चाहिए। आप यकीन नहीं करेंगे की गोविंदा अपनी मां के पैर धोकर उस पानी को पी जाते हैं।”

सभी कलाकारों के साथ किया है अभिनय

फिल्म लव 86 से किया बॉलीवुड में डेब्यू, लेकिन उनकी पहली रिलीज फिल्म ‘इल्जाम’ थी जो 1986 में ही आई थी। इसके बाद उनके पास 70 फिल्में के ऑफस आए, जो उन्होंने बैक टू बैक किए। गोविंदा ने उस दौर के तकरीबन सभी स्थापित अभिनेताओं के साथ फिल्में कीं। इस फिल्म के बाद गोविंदा के घर निर्माता-निर्देशकों की लाइन लग गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुासर, एक इंटरव्यू के दौरान इन 70 फिल्मों में से 8 से 10 प्रोजेक्ट बंद हो गए थे। 4 से 5 डेट इशु की वजह से छोड़ने पड़े। इसके बाद उनके हाथ में डेब्यू के बाद 40 फिल्में थीं।

गोविंदा ने दी ये फिल्में

गोविंदा ने ‘आवारगी’, ‘स्वर्ग’, ‘महासंग्राम’, ‘हम’, ‘जुल्म की हुकुमत’, ‘शोला और शबनम’, ‘आंखें’, ‘राजा बाबू’, ‘कुली नंबर वन’, ‘दीवाना मस्ताना’, ‘साजन चले ससुराल’, ‘हसीना मान जाएगी’, ‘बड़े मियां छोटे मियां’ जैसी कई फिल्मों के जरिए दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया है। नीलम के अलावा करिश्मा कपूर और रवीना टंडन के साथ भी गोविंदा की जोड़ी खूब पसंद की गई।

1 फिल्म की इतनी फीस लेते है अभिनेता

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गोविंदा के पास लगभग 150 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है, जो फिल्में, ब्रांड एंडोर्समेंट और रियल एस्टेट निवेश से आती है। गोविंदा के पास कई लग्जरी प्रॉपर्टी और कारें भी हैं। गोविंदा एक फिल्म के 5 से 6 करोड़ रुपये फीस लेते हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img