Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

ग्राम प्रधान निदा ख़ान ने गांव को कराया सेनेटाइज

जनवाणी संवाददाता |

स्योहारा: कोरोना वायरस को ध्यान में रखते हुए ग्राम मो.अलीपुर इनायत उर्फ़ मंगलखेड़ा में ग्राम प्रधान की देखरेख में पूरे ग्राम को सेनेटाइजर कराया गया। ग्राम प्रधान ने लोगों से दूरी बनाए रखने व अपने घरों के अंदर रहने की अपील की।

स्योहारा में कोरोना काल को ध्यान में रखते हुए ग्राम मो.अलीपुर इनायत उर्फ़ मंगलखेड़ा में ग्राम प्रधान निदा ख़ान की देखरेख में पूरे ग्राम को सेनेटाइजर कराया गया। इस मौक़े पर निदा खान ने कहा कि ग्रामीणों ने जो ज़िम्मेदारी हमे सौंपी है उसका निर्वाह हम सदा पूर्ण निष्ठा से पूरा करने का प्रयास करेगे।

उन्होनें ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि यह वक़्त महामारी और परेशानियों भरा है ऐसे में सभी जितना हो सके एक दूसरे की मदद करें और उस मदद का दिखावा हर गिज़ न करें। उन्होनें ने सभी से प्रशासन द्वारा गाइडलाइंस का अनुपालन करने, मास्क पहनने व बिना वजह घरों से न निकलने की अपील की।

उन्होंने कहा कि किसी भी ग्रामवासी को कोई शिकायत या कोई सुझाव देना है तो सीधा उनसे मिले सभी की समयस्याओ का निस्तारण ज़रूर करते हुए शिकायतों को भी दूर करने का प्रयास किया जाएगा। जानकारी देते हुए कारी नाज़िर ने बताया कि ग्राम का विकास निदा ख़ान का उद्देश्य है पूरे ग्राम को सेनेटाइजर करा कर लोगों से सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील की। इस मौक़े पर परवेज़ अख़्तर, पूर्व प्रधान अख़्तर जमील, नवाब अहमद, सलीम अहमद आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img