Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

गंगा मशाल यात्रा का बिजनौर पहुंचने पर किया भव्य स्वागत

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: मेजर एल एन जोशी के नेतृत्व में उत्तराखंड के ऋषिकेश से शुरू होने वाली गंगा मशाल यात्रा अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ससमय प्रात: नौ बजे गंगा बैराज घाट पर पहुंची, जहां पर मौजूद मशाल यात्रा का डीएम उमेश मिश्रा, एसपी डा. धर्मवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी के पी सिंह तथा अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा मशाल यात्रा दल का भव्य रूप से स्वागत किया गया।

डीएम उमेश मिश्रा ने बताया कि गंगा मशाल यात्रा का आयोजन महानिदेशक, राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जल शक्ति मंत्रालय, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग, भारत सरकार के निदेर्शों के अनुक्रम में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत किया गया है।

29 4

उन्होंने बताया कि आठ नवम्बर 21 से उत्तराखंड के ऋषिकेश से शुरू होने वाली गंगा मशाल यात्रा का उद्देश्य जन सामान्य को गंगा की पवित्रता स्वच्छता और उसके महत्व के प्रति जागरूक करना है।

उन्होंने कहा कि गंगा भारतीय धार्मिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक रूप से देश में अपना महत्वपूर्ण स्थान रखती है, उसको पवित्र, स्वच्छ और उसको निर्मल बनाए रखना सभी भारतीयों का कर्तव्य है।

पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे
अधिकर्ता विशाल शर्मा 9837109552

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img