Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

धौनी को खेलने चाहिए घरेलू टूर्नामेंट: कपिल 

  • धौनी को खेलने चाहिए घरेलू टूर्नामेंट: कपिल 
  • बोले: धौनी अगर सिर्फ आईपीएल में खेलते हैं तो अच्छा प्रदर्शन करना असंभव होगा
नई दिल्ली, भाषा: महान क्रिकेटर कपिल देव का मानना है कि अगर महेंद्र सिंह धौनी इस साल की तरह बिना मैच अभ्यास के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने का फैसला करते हैं तो उनके लिए अच्छा प्रदर्शन करना ‘असंभव’ होगा।
आईपीएल में 11वीं बार खेल रही चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम इस बार पहली बार आईपीएल प्लेआॅफ में जगह बनाने में नाकाम रही और पिछले साल विश्व कप सेमीफाइनल के बाद पहली बार प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेल रहे धौनी 14 मैचों में 116 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 200 रन ही बना सके जबकि इस दौरान उन्होंने कोई अर्धशतक भी नहीं जड़ा। दिल का दौरा पड़ने के बाद हाल में एंजियोप्लास्टी कराने वाले कपिल चाहते हैं कि यह पूर्व भारतीय कप्तान अपनी फॉर्म वापस हासिल करने के लिए घरेलू टूर्नामेंटों में अधिक खेले। कपिल ने कहा कि अगर धौनी हर साल सिर्फ आईपीएल में खेलने का फैसला करते हैं तो उसके लिए अच्छा प्रदर्शन करना असंभव होगा। आयु के बारे में बात करना सही नहीं है लेकिन उसकी आयु (39 बरस) में वह जितना अधिक खेलेगा शरीर उतना ही लय में रहेगा। उन्होंने कहा कि अगर आप साल में 10 महीने क्रिकेट नहीं खेलोगे और अचानक आईपीएल खेलोगे तो आप देख सकते हो कि क्या होगा। इतना क्रिकेट खेलने पर किसी सत्र में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। क्रिस गेल जैसे खिलाड़ी के साथ भी ऐसा हुआ है। कपिल का मानना है कि धौनी को इस सत्र में घरेलू क्रिकेट में खेलना चाहिए। उन्होंने कहा कि उसे प्रथम श्रेणी क्रिकेट (घरेलू लिस्ट ए और टी-20) में जाना चाहिए और वहां खेलना चाहिए।
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

West Bengal: AIMIM और AJUP का गठबंधन, ओवैसी बोले-‘लोगों को देंगे नया विकल्प’

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ने बुधवार...

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1,600 अंक उछला, निफ्टी 23,400 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार बुधवार को...

LPG Booking: LPG बुकिंग समयसीमा में बदलाव की खबरें झूठी, सरकार ने किया खंडन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: LPG सिलेंडर की बुकिंग समयसीमा...

Delhi News: हरीश राणा को अंतिम विदाई, दिल्ली के ग्रीन पार्क में हुआ अंतिम संस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बुधवार को इच्छामृत्यु के बाद...

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img