Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

आज देशभर में हर्षोल्लास से मनाया जा रहा विजय दशमी का महापर्व

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: त्योहारों के इस सीजन में आज विजयदशमी दिन अति महत्वपूर्ण है। आज के दिन जहां देशभर में नौ दिन की पूजा के बाद मां दुर्गा का विसर्जन किया गया है। वहीं असत्य पर सत्य की जीत के पर्व दशहरा को धूमधाम से मनाया जा रहा है।

विजयादशमी पर मर्यादा पुरुषोत्तम राम ने रावण और देवी दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था और बुराई पर अच्छाई का संदेश दिया था। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में रावण दहन किया।

जम्मू के परेड ग्राउंड में बुधवार को विजयादशमी समारोह के दौरान रावण दहन किया गया।

दशहरे के मौके पर रामलीला मैदान में रावण के पुतले को जलाया गया। दिल्ली के एलजी विनय कुमार सक्सेना और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ रामलीला मैदान में दशहरा समारोह में शामिल हुए।

49

वहीं देशभर में आज नौ दिनों तक मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा के बाद विसर्जन किया गया है। मां दुर्गा ने महिषासुर से नौ दिनों तक युद्ध किया और दशमी के दिन उसका वध किया था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img