- बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान अंतर्गत सरकारी अस्पतालों में होगा कन्या जन्मोत्सव का आयोजन
- विद्यालयों में कराएं जन जागरूकता व शपथ कार्यक्रम, चलाएं हस्ताक्षर अभियान
जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जन जागरूकता के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों के संबंध में राज्य स्तरीय गतिविधि कैलेंडर के जनपद में प्रभारी क्रियान्वयन के लिए डीएम ने जिला टास्क फोर्स की बैठक में कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एक महत्वाकांक्षी योजना है जिसके लिए जन जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाए। उन्होंने कहा कि नवजात बालिका के जन्म पर कन्या जन्मोत्सव का आयोजन प्रत्येक माह के प्रथम व तृतीय सोमवार को जनपद के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में कराया जाए। सभी पीएचसी व सीएचसी पर गुड्डा गुड्डी बोर्ड की स्थापना की जाए।

