Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

गुजरात: दिवाली पर वडोदरा में सांप्रदायिक हिंसा, पुलिस पर फेंके गए पेट्रोल बम और पत्थर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: गुजरात के वडोदरा में दिवाली की देर रात दो गुटों में सांप्रदायिक हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान जमकर पत्थरबाजी और आगजनी की गई। इतना ही नहीं उपद्रवियों ने पुलिस के सामने ही पेट्रोल बम भी फेंके। यह घटना पानीगेट के मुस्लिम मेडिकल सेंटर के पास की बताई जा रही है।

बदमाशों के हौसले इतने बुलंद थे कि सभी ने स्ट्रीट लाइट पर भी पत्थर चलाए और जमकर बवाल काटा। डीसीपी यशपाल जगनिया ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और 19 लोगों को हिरासत में ले लिया। सभी से कड़ी पूछताछ की जा रही है। स्थिति फिलहाल पूरी तरह से नियंत्रण में है। डीसीपी ने बताया कि सीसीटीवी की जांच की जा रही है और चश्मदीदों से भी पूछताछ की जा रही है।

01 18

पेट्रोल बम के हमले में एक अधिकारी बाल बाल बचे

वडोदरा के डीसीपी ने कहा कि दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाएगी। शहर में बवाल करने की इजाजत किसी को नहीं दी जा सकती है। वहीं पेट्रोल बम के हमले में के एक अधिकारी बाल-बाल बच गए। इस घटना की कई तस्वीरें भी सामने आई हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि किस तरह से पुलिस अधिकारी के सामने पेट्रोल बम फेंके गए हैं।

पटाखे और रॉकेट बम फेंकने का विवाद

पटाखे फोड़ने और एक दूसरे पर रॉकेट बम फेंकने के मुद्दे के बाद, दो समुदायों के लोगों ने एक-दूसरे पर पथराव किया। उन्होंने बताया कि घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि दोनों समुदायों के संदिग्धों को पकड़ा जा रहा है।

विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस के लिए बड़ी चुनौती

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले वडोदरा जैसे शहर में इस तरह से हिंसा होना पुलिस के लिए चुनौती मानी जा रही है। हालांकि डीसीपी ने कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया। बदमाशों को पकड़ने के लिए कई जगह छापेमारी भी की जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Honey Singh: हनी सिंह के शो में नियमों की अनदेखी, पुलिस ने आयोजकों के खिलाफ किया मामला दर्ज

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: एलपीजी गैस सिलिंडर की डिलीवरी में बदलाव, सरकार ने दी जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव...

Bihar News: मघड़ा मंदिर में श्रद्धालुओं के बीच भगदड़, आठ की दर्दनाक मौत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नालंदा में राष्ट्रपति के दौरे...
spot_imgspot_img