- गुजरात पुलिस ने संदेह के आधार पर बिजनौर पुलिस से किया था संपर्क
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: स्वाट टीम ने गुजरात के गुमशुदा युवक को थाना नूरपुर क्षेत्रांतर्गत से सकुशल बरामद कर गुजरात पुलिस व उसके परिजनों को सौंप दिया। गुजरात पुलिस ने युवक के बिजनौर में होने के संदेह पर बिजनौर पुलिस से संपर्क किया था।
गुजरात पुलिस ने जनपद बिजनौर पुलिस को सूचना दी गई कि एक व्यक्ति जिसका नाम दिव्येश सावलिया उम्र करीब 26 वर्ष पुत्र रणछोड भाई निवासी कृष्णापारा मोटा हदमटिया तहसील विसवादर जनपद जूनागढ़ सूरत गुजरात 29 मार्च से लापता है।
जिसके संबंध में 30 मार्च उसके परिजनों ने थाना सत्थाना गुजरात पर गुमशुदगी की रिपोर्ट पंजीकृत कराई थी। गुजरात पुलिस ने उक्त गुमशुदा का जनपद बिजनौर में होने के संदेह पर बिजनौर पुलिस से संपर्क किया गया।
एसपी ने स्वाट टीम को दिव्येश की सकुशल बरामदगी के लिए निदेर्शित किया गया। इस क्रम में स्वाट टीम व सर्विलास टीम ने दिव्येश को सोमवार को थाना नूरपुर क्षेत्रांतर्गत से सकुशल बरामद कर गुजरात पुलिस व उसके परिजनों को सौंप दिया।

