जनवाणी संवाददाता |
चांदपुर: क्षेत्र के गांव हैजरपुर में पूर्व प्रधान मदनपाल सिंह पुत्र राम सिंह अपने खेत पर गया हुआ था। खेत के पास खड़े गन्ने के खेत में छिपा पड़ा गुलदार ने उसे पर हमला बोल दिया। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची हैजरपुर गांव में खेत पर लगे जाल में गुलदार कैद हो गया।
पास में खड़े दो लोगों को और गुलदार ने हमला कर दिया जिसमें मोहम्मद अफजल और पीतांबर भी गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वन विभाग की टीम को मिली बड़ी सफलता। गुलदार को पकड़ा। वन विभाग की टीम गुलदार को अपने साथ ले गई। क्षेत्र में लगातार गुलदार का आतंक देखने को मिला है जिससे किसानों में दहशत का माहौल है।
अधिक जानकारी के लिए पढ़ें दैनिक जनवाणी

