जनवाणी संवाददाता |
मंडावली: मंडावली थाना क्षेत्र के ग्राम हरेवली में एक महा पूर्व लगातार खेतों पर गुलदार दिखाई देने के बाद ग्रामीणों ने मामले की शिकायत वन विभाग से करते हुए पिंजरा लगाने की मांग की थी। इसके बाद गांव के समीप शिव मंदिर के पास वन विभाग द्वारा पिंजरा लगाया गया था करीब एक महीने इंतजार करने के बाद आखिरकार गुलदार पिंजरे में कैद हो गया। गुलदार पिंजरे में बंद होने की सूचना मंदिर के पुजारी सोनू नाथ ने वन विभाग को दी जिसके बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर गुलदार को कब्जे में लिया।
पूरी खबर के लिए पढ़ें दैनिक जनवाणी

