Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

शातिर बदमाश का हाफ एनकाउंटर

  • बदमाश को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली, घायल को कराया अस्पताल में भर्ती

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: थाना टीपीनगर पुलिस और एसओजी टीम ने एक शातिर बदमाश को मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल हो गया। आरोपी के पास से बाइक और मोबाइल आदि बरामद हुआ है। घायल बदमाश को इलाज के लिये अस्पताल में भेजा गया है। अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत क्षेत्राधिकारी ब्रहमपुरी के निर्देशन में थाना टीपीनगर पुलिस व एसओजी टीम द्वारा वेदव्यासपुरी पर चेकिंग की जा रही थी,

23 2

चेकिंग के दौरान दो व्यक्ति बाइक पर आते हुए दिखाई दिये तो पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया,। बाइक सवार बदमाशों के द्वारा पुलिस टीम पर जाने से मारने की नियत से फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा भी फायरिंग की गयी। फायरिंग में एक अभियुक्त पैर में गोली लगने से घायल हो गया हैं व एक अभियुक्त मौके से फरार हो गया है। घायल अभियुक्त को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया ह।

24 2

घायल अभियुक्त ने अपना नाम समीर पुत्र बफाती निवासी मकबरा डिग्गी थाना रेलवे रोड बताया है। घायल अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, अभियुक्त ने जनपद मेरठ के विभिन्न थानों में अपराध करने की स्वीकारोक्ति की है। घायल अभियुक्त के विरुद्ध थाना टीपीनगर पर विधिक कार्रवाई की गयी है। एसपी सिटी पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि गोली लगने से घायल बदमाश के अपराधिक हिस्ट्री खंगाली जा रही है।

तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़, चार दबोचे

किठौर: सीएनजी डलवाने के लिए राधना से मेरठ जा रहे वैगनार कार सवार चार युवकों को पुलिस ने बहरोड़ा संपर्क मार्ग पर घेराबंदी कर दबोच लिया। तलाशी के दौरान पुलिस कार से चार कारतूस बरामदगी का दावा करते हुए चारों युवकों को थाने ले गई। देर शाम पुलिस ने पकड़े गए युवकों से दस बने व एक अधबना तमंचा और अवैध हथियार बनाने में प्रयुक्त उपकरण बरामद होना बताया है।

शनिवार सुबह राधना के कुछ किसान बहरोड़ा मार्ग स्थित खेतों पर काम करने जा रहे थे। तभी उन्होंने पुलिस को एक वैगनार और गांव के ही नाजिम व नासिर पुत्र बाबू, शुएैब पुत्र अनवार और मुजीब पुत्र शराफत की घेराबंदी कर कार की सघन तलाशी लेते देखा। बकौल ग्रामीण पुलिस कार से चार कारतूस बरामदगी का दावा करते हुए चारों युवकों को थाने ले गई। देर शाम इंस्पेक्टर क्राइम सौरभ शुक्ला ने बताया कि पुलिस ने चेकिंग के दौरान बहरोड़ा मार्ग स्थित राधना के जंगल में घेराबंदी कर अवैध असलाह फैक्ट्री चला रहे उपरोक्त चार लोगों को दबोच लिया।

इंस्पेक्टर ने मौके से 10 बने व एक अधबना तमंचा और फैक्ट्री में प्रयुक्त उपकरण बरामद होना बताया है। उधर, आरोपियों के परिजनों का कहना है कि चारों युवक कार में सीएनजी डलवाने के लिए मेरठ जाने को कहकर निकले थे।

दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल का कारावास

मेरठ: न्यायालय अपर जिला जज विशेष न्यायाधीश पोक्सो अधिनियम मेरठ राम किशोर पांडे ने दुष्कर्म के आरोपी रोहित पुत्र अरविंद नागर को नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के आरोप में दोषी पाते हुए 20 साल के कारावास एवं 20 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। सरकारी वकील नरेंद्र चौहान व कुलदीप मोहन ने बताया कि वादी मुकदमा ने थाना ब्रह्मपुरी मेरठ में 7 मार्च 2020 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 13 वर्ष की पुत्री सुबह 8 बजे कॉलेज में परीक्षा देने घर से गई थी

परीक्षा के पश्चात वह घर वापस नहीं आई। जिससे परेशान होकर वादी मुकदमा ने संदेह के आधार पर आरोपी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को पुलिस ने पकड़कर जेल भेज दिया था तथा लड़की ने अपने बयानों में दुष्कर्म होना बताया था। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ सरकारी वकील ने न्यायालय में कुल 5 गवाह पेश किए। न्यायालय ने पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों को देखते हुए आरोपी को दोषी पाते हुए सजा सुनाई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img