Monday, April 13, 2026
- Advertisement -

दुर्गा अष्टमी पर आधी आबादी पर आई आफत

  • अलग-अलग जगहों पर मनचलों ने सरेराह की युवतियों से छेडछाड़

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: दुर्गा अष्टमी पर जहां घर-घर में कन्यापूजन किया जाता है। वहीं, शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आधी आबादी को मनचलों की हरकतों का शिकार होना पड़ा। हालांकि एक मनचले को पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया था, लेकिन बाद में पूछताछ कर उसके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई कर चालान कर दिया। वहीं, एक छात्रा ने मनचले की हरकतों से परेशान आकर कॉलेज भी जाना छोड़ दिया है। शनिवार को छात्रा ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर आरोपी मनचले के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

केस-1

मेडिकल थाना क्षेत्र के नर्सिंग कॉलेज की एक छात्रा ने थाना पुलिस को फोन कर सूचना दी कि उसका सहपाठी आए दिन उसके साथ छेड़छाड़ करता है। शनिवार को सहपाठी ने उसका हाथ पकड़कर खींचने का भी प्रयास किया है। छात्रा की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी मनचले को हिरासत में लेकर थाने ले आई। इसके बाद मनचले से पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि वह दोनों आपस में प्रेम करते थे। छह माह पहले किसी बात को लेकर उनका ब्रेकअप हो गया था। वह अपनी दोस्त को मनाने का प्रयास कर रहा था, जिस कारण उसका हाथ पकड़कर माफी मांग रहा था। पुलिस ने मामले की पूरी जांच-पड़ताल करने के बाद आरोपी छात्र के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई कर चालान कर दिया।

केस-2

लिसाड़ी गेट थाने की पिलोखड़ी चौकी क्षेत्र की एक महिला ने शनिवार को थाने पहुंचकर पड़ोसी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि पड़ोसी युवक आए दिन उसके साथ छेड़खानी करता है और जब वह किसी काम से अपने मकान पर छत पर जाती है तो वह अश्लील इशारे करता है। वह संबंध में आरोपी युवक के परिजनों से कई बार शिकायत कर चुकी है, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। महिला ने शनिवार को आरोपी पड़ोसी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

केस-3

टीपीनगर क्षेत्र की एक कॉलोनी की रहने वाली छात्रा शहर के एक कॉलेज से बीटेक प्रथम वर्ष की छात्रा है। छात्रा के परिजनों ने बताया कि क्षेत्र की दूसरी कॉलोनी में रहने वाला दूसरे समुदाय का युवक पिछले करीब दो महीने से छेड़छाड़ कर बेटी को परेशान कर रहा है। कई बार आरोपी उससे शादी की बात कहकर अश्लील हरकते कर चुका है। छात्रा ने अपने परिजनों को इस बारे बताया था, छात्रा के परिजनों ने आरोपी के घर पहुंचकर शिकायत भी की थी, लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।

मनचले की हरकतों से परेशान छात्रा 15 दिन से कोचिंग जाना भी छोड़ दिया है। आरोपी सदर बाजार क्षेत्र के एक कॉलेज से पढ़ाई कर रहा है। शनिवार को छात्रा किसी काम बाजार गई थी, घर वापस लौटते समय आरोपी ने छात्रा से छेड़छाड़ कर दी। छात्रा के विरोध करने पर आरोपी ने छात्रा का हाथ पकड़ने का प्रयास करने लगा। छात्रा के शोर मचाने पर आरोपी तेजाब फेंकने की धमकी देकर फरार हो गया। घर पहुंची छात्रा ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। शनिवार रात को छात्रा के पिता ने टीपीनगर थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत की है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

RCFL भर्ती 2026: ऑपरेटर प्रशिक्षु के 188 पदों पर सुनहरा मौका, 11 से 27 अप्रैल तक करें आवेदन

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आप​का हार्दिक स्वागत और...

Women Reservation: महिला आरक्षण कानून पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, 2029 चुनाव से लागू करने पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला...

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स विवाद में, डगआउट में मोबाइल इस्तेमाल पर उठा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के...
spot_imgspot_img